विज्ञापन
This Article is From Jan 20, 2011

ब्राजील में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 727

बचाव दल के सदस्य बाढ़ के कारण लापता हुए सैकड़ों लोगों की तलाश में जुटे हैं। बाढ़ के चलते इलाके के सैकड़ों घर तबाह हो गए हैं।
रियो डि जनेरियो: ब्राजील के रियो डि जनेरियो में बादल फटने से आई कीचड़ की बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 727 हो गई है जबकि 200 से ज्यादा लोग अब भी लापता हैं। नागरिक रक्षा विभाग ने कहा कि बचाव दल के सदस्य बाढ़ के कारण लापता हुए सैकड़ों लोगों की तलाश में जुटे हैं। बाढ़ के चलते इलाके के सैकड़ों घर तबाह हो गए हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित शहर नोवा फ्रिबर्गो में 345 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। बचाव दल ने तेरसोपोलिस में 298, पेट्रोपोलिस में 63 और सुमिदोरो में 21 शव बरामद किए हैं। प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक करीब 6,050 लोगों के घर तबाह हुए हैं और 7,780 लोगों को अस्थाई रूप से उनके घरों से सार्वजनिक स्कूलों में विस्थापित किया गया है।
लेखक के बारे में
img
Indo Asian News Service
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
बाढ़, ब्राजील, मौत, रियो डि जनेरियो
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com