विज्ञापन
This Article is From Nov 19, 2019

रवीना टंडन ने की पाकिस्तान के एटीसी की तारीफ, बोलीं - मानवता, सियासत से जीत गई

बीते 14 नवंबर को ओमान एयरलाइन की उड़ान संख्या 276 भारतीय शहर जयपुर से ओमान की राजधानी मस्कट जा रही थी. इसमें 150 लोग सवार थे. पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में जब यह पहुंची, उस वक्त मौसम बेहद खराब हो गया.

रवीना टंडन ने की पाकिस्तान के एटीसी की तारीफ, बोलीं - मानवता, सियासत से जीत गई
रवीना टंडन ने पाकिस्तान के एटीसी की प्रशंसा की
मुंबई:

बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन ने भारत से ओमान जा रहे विमान को खराब मौसम में सुरक्षित बचाकर निकाल ले जाने के लिए पाकिस्तान के एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (एटीसी) की प्रशंसा की है. रवीना ने भारत और पाकिस्तान के तनावपूर्ण संबंधों के बीच एटीसी द्वारा की गई मदद को उल्लेखनीय बताया. उन्होंने एक ट्वीट में कहा, "जब मानवता, सियासत से जीत गई। पाकिस्तान के एयर ट्रैफिक कंट्रोलर ने जयपुर से मस्कट जा रही एक उड़ान को तबाह होने से बचा लिया."

गौरतलब है कि पाकिस्तान के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के एटीसी ने अपनी सूझबूझ से भारत से ओमान जा रहे एक विमान को बेहद खराब मौसम में हादसे का शिकार होने से बचा लिया था.

बीते 14 नवंबर को ओमान एयरलाइन की उड़ान संख्या 276 भारतीय शहर जयपुर से ओमान की राजधानी मस्कट जा रही थी. इसमें 150 लोग सवार थे. पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में जब यह पहुंची, उस वक्त मौसम बेहद खराब हो गया.

रिपोर्ट में नागरिक उड्डयन के सूत्रों के हवाले से बताया गया था कि सिंध के इलाके छोर में विमान आसमानी बिजली की चपेट में आ गया था और हादसे की आशंका पैदा हो गई थी. इसके बाद विमान के पायलट ने पास के एटीसी स्टेशनों को संकट की जानकारी देते हुए मदद के लिए संदेश भेजे.

रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान के एटीसी ने विमान के पायलट से संपर्क किया. एटीसी ने विमान को पाकिस्तानी उड़ान क्षेत्र से बाहर जाने तक लगातार रूट के बारे में संदेश भेजे और इसे अन्य विमानों से दूर रखते हुए सुरक्षित आगे के रास्ते पर भेजा.

दुनिया से जुड़ी और खबरें...

आसमान में भारतीय विमान पर गिरी बिजली, पायलट ने जारी किया अलर्ट और पास में था पाकिस्तानी एयरपोर्ट...

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का अब लंदन में होगा इलाज

डोनाल्ड ट्रंप के सीने में उठा था दर्द, राष्ट्रपति के डॉक्टर ने अब बताई उनकी हेल्थ रिपोर्ट

गांजा सूंघने वालों को ये कंपनी दे रही है Job, हर महीने मिलेगी लाखों में सैलरी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Raveena Tondon, Pakistan, Pakitan ATC, Raveena Tandon Praises Pakistan ATC
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com