फाइल फोटो
नई दिल्ली:
म्यांमार सरकार ने कहा कि देश के रखाइन प्रांत में एक मस्जिद के पास बम विस्फोट हुआ है और 20 मकानों में आगजनी की घटना हुई है. क्षेत्र में हिंसा की यह ताजा घटना है. गौरतलब है कि पिछले एक महीने में हजारों की संख्या में रोहिंग्या मुसलमानों ने क्षेत्र से पलायन कर चुके हैं. वहीं, कुछ ही दिन पहले म्यामांर की असैन्य नेता आंग सान सू ची ने घोषणा की थी कि सेना ने सीमावर्ती इलाके में अपना अभियान रोक दिया है.
रोहिंग्या मुस्लिम ने सुनाई रूह कंपाने वाली दास्तान- बेटी के साथ गैंग रेप होते देखा है
सेना ने दावा किया था कि वह रोहिंग्या चरमपंथियों को खदेड़ने की कोशिश कर रही है जिन्होंने 25 अगस्त को पुलिस चौकियों पर हमला किया था.
सरकार की सूचना कमेटी द्वारा एक बयान के मुताबिक आगजनी की ताजा घटना मुगडाव के कयेन चाउंग गांव में बीती रात हुई. हालांकि विस्फोट और आगजनी की घटना में किसी की मौत या घायल होने की खबर नहीं है.
इनखबर : भाषा

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Rohingya Muslim