अमेरिकी सांसदों के एक समूह ने मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से यूक्रेन में मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए भारत, ब्राजील, मिस्र और यूएई जैसे देशों से संपर्क करने और इन देशों से पायलट मांगने का आग्रह किया है क्योंकि रूस इन्हें गैर-शत्रु देश मानता है. बीस सांसदों के एक समूह ने बाइडेन को पत्र लिखा है, जिसमें कहा गया है कि यूक्रेन में जहां भी संभव है जिंदगियां बचाना अमेरिका की नैतिक जिम्मेदारी है.
पत्र में कहा गया है कि रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध के दौरान यूक्रेन में मदद पहुंचाने के लिए मानवीय गलियारे के संबंध में पूर्व में हुआ करार अभी तक भरोसे पर खरा नहीं उतरा है, खास तौर पर देश के सर्वाधित प्रभावित इलाकों में.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इसमें आगे कहा गया है कि अमेरिकी खुफिया विभाग ने चेतावनी दी है कि यूक्रेन की राजधानी में आने वाले दिनों में खाना और पीने का पानी समाप्त हो सकता है.
पत्र में कहा गया है कि इस बात का खतरा है कि यूक्रेन के हवाई क्षेत्र में घुसते ही विमानों को मार गिया जा सकता है, ऐसे में प्रशासन से उन देशों से संपर्क करने और पायलट मांगने का आग्रह किया जाता है ,जिन्हें रूस गैर-शत्रु देश मानता है.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं