ओबामा ने एक बयान में कहा कि अपने परिवार और अमेरिकी जनता की ओर से मिशेल तथा मैं नेल्सन मंडेला को उनके 95वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हैं।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
वाशिंगटन:
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला के 95वें जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी है।
मंडेला पिछले कुछ समय से अस्पताल में हैं।
ओबामा ने एक बयान में कहा कि अपने परिवार और अमेरिकी जनता की ओर से मिशेल तथा मैं नेल्सन मंडेला को उनके 95वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हैं और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने पांचवे सालाना नेल्सन मंडेला अंतरराष्ट्रीय दिवस पर दक्षिण अफ्रीका की सरकार और जनता वहां की जनता को भी बधाई दी है।
रंगभेद के खिलाफ संघर्ष करने वाले इस दिग्गज नेता के सम्मान में अमेरिका ने वर्ष 2009 में, उनके जन्मदिन को ‘मंडेला दिवस’ घोषित किया था।
ओबामा ने कहा कि उनके उदाहरण को देखते हुए हम उस व्यक्ति को सम्मान दे सकते हैं, जिसने अपने लोगों और दुनिया को न्याय, समानता और स्वतंत्रता का रास्ता दिखाया। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि समानता, सुलह सहमति और मानव मर्यादा के लिए मंडेला की अक्षुण्ण प्रतिबद्धता प्रत्येक भावी पीढ़ी के लिए अनुकरणीय रहेगी। उन्होंने कहा कि उनका परिवार रोबेन द्वीप स्थित जेल की उस कोठरी में जाकर द्रवित हो गया, जहां मंडेला को कैद कर रखा गया था। उन्होंने कहा कि वह लोग नोबेल पुरस्कार से सम्मानित मंडेला से हमेशा प्रेरित होते हैं।
मंडेला ने कुल 27 साल जेल में बिताए हैं। इनमे से 18 साल तक उन्हें रोबेन द्वीप की जेल में रखा गया था।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
बराक ओबामा, नेल्सन मंडेला, मंडेला का जन्मदिन, Barack Obama, Nelson Mandela, Birthday Of Nelson Mandela