विज्ञापन
This Article is From Oct 16, 2017

बांग्लादेश ने भारत से लगी सीमा पर रोहिंग्याओं के प्रवेश के मद्देनजर सुरक्षा कड़ी की

पश्चिम बंगाल राज्य से लगी हुई बांग्लादेश की सीमा पर गश्त बढ़ा दी गई, दोनों देशों को एक-दूसरे से अलग करती है सिर्फ एक छोटी सी नदी

Also Read in
बांग्लादेश ने भारत से लगी सीमा पर रोहिंग्याओं के प्रवेश के मद्देनजर सुरक्षा कड़ी की
रोहिंग्या समुदाय को प्रवेश करने से रोकने के लिए बांग्लादेश ने भारत से सटी सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी है.
ढाका: बांग्लादेश ने भारत के साथ लगी हुई अपनी पश्चिमी सीमा पर सैकड़ों रोहिंग्या शरणार्थियों के देश में प्रवेश की चिंता के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है.

भारत के पश्चिम बंगाल राज्य से लगी हुई बांग्लादेश की सीमा पर गश्त बढ़ा दी गई है. सीमा की निगरानी करने वाले सुरक्षाकर्मियों का कहना है कि उन्हें हाल के सप्ताह में आदेश दिया गया है कि वे बांग्लादेश में रोहिंग्याओं के प्रवेश पर नजर रखें.

VIDEO : षड्यंत्र के तहत आए रोहिंग्या

बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश के एरिया कमांडर तरिकुल हकीम ने कहा कि पुतखाली सीमा चौकी पर रोहिंग्याओं की मौजूदगी दिख सकती है क्योंकि यहां सिर्फ एक छोटी सी नदी दोनों को एक-दूसरे से अलग करती है. लेफ्टिनेंट कर्नल हकीम ने कहा, ' हमने निगरानी और गश्त बढ़ा दी है ताकि कोई रोहिंग्या हमारे क्षेत्र में न आ सके.'

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rohingya Muslims
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com