विज्ञापन
This Article is From Feb 26, 2011

बांग्लादेश ने बड़े समुद्र तल पर अपना दावा किया

बांग्लादेश ने संयुक्त राष्ट्र में बंगाल की खाड़ी में विस्तारित महाद्वीपीय समुद्री तल पर अपना दावा पेश किया है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
ढाका: बांग्लादेश ने संयुक्त राष्ट्र में बंगाल की खाड़ी में विस्तारित महाद्वीपीय समुद्री तल पर अपना दावा पेश किया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि विदेश मंत्री दीपू मोनी ने संयुक्त राष्ट्र समुद्री मामले एवं समुद्री कानून संभाग में यह कहते हुए अपना दावा पेश किया कि समुद्रीतल सभी देशों के लिए आर्थिक हित का मुद्दा बन गया है और बांग्लादेश जैसे सीमित संसाधन एवं व्यापक विकास चुनौती वाले देश के लिए भी ऐसा ही है। उन्होंने कहा, यह अपनी आजादी के बाद से बांग्लादेश का बंगाल की खाड़ी में समुद्र तल का बहुत ही महत्वपूर्ण दावा है। उसका दावा बंगाल की खाड़ी में 400-600 नौटिकल मील तक है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
बांग्लादेश, समुद्र, दावा
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com