विज्ञापन

35 साल के बालेन शाह नेपाल के नए 'नायक', सबसे युवा प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली

Nepal PM Oath Ceremony: नेपाल की राजनीति में बालेन शाह एक नायक के तौर पर उभरे. Zen-Z आंदोलन में भी उनकी अहम भूमिका रही. यूथ बालेन को प्रधानमंत्री बनाए जाने की मांग कर रहा था. उनकी ये मुराद अब पूरी हो गई है. रामनवमी के खास दिन बालेन ने नेपाल के पीएम पद दी शपथ ली है.

35 साल के बालेन शाह नेपाल के नए 'नायक', सबसे युवा प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली
बालेन शाह ने ली नेपाल के पीएम की शपथ.
  • बालेंद्र शाह को नेपाल के 47वें प्रधानमंत्री के रूप में राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने संशपथ दिलाई
  • बालेंद्र शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी ने हालिया चुनाव में 275 सीटों में से 182 सीटें जीतकर इतिहास रचा था
  • शपथ ग्रहण समारोह रामनवमी के दिन काठमांडू के राष्ट्रपति भवन शीतल निवास में हिंदू रीति-रिवाजों के साथ आयोजित हुआ

नेपाल में बालेन युग की शुरुआत हो गई है. 35 साल के बालेंद्र शाह उर्फ बालेन नेपाल ने 47वें  प्रधानमंत्री बन गए हैं, उन्होंने पीएम पद की शपथ ले ली है.राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने संविधान के नियमों के तहत बालेन को नेपाल के नए प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई. राष्ट्रपति कार्यालय ने एक बयान में कहा कि नेपाल के राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल ने शुक्रवार को काठमांडू मेट्रोपॉलिटन सिटी के पूर्व मेयर शाह बालेन शाह को संविधान के आर्टिकल 76(1) के तहत इस पद पर नियुक्त किया. शपथ समारोह राष्ट्रपति भवन शीतल निवास में हुआ. बालेन के साथ उनके मंत्रिमंडल का भी शपथ ग्रहण हुआ. ये शपथ ग्रहण काफी खास रहा. 

बालेन शाह ने ली नेपाल के पीएम पद की शपथ

बालेन शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी ने 5 मार्च को हुए चुनाव में 275 में से 182 सीटें जीतकर इतिहास रचा था. अब उन्होंने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है. इस दौरान बालेन शाह ने नेपाली टोपी लगाई हुई थी. मंच पर बालेन शाह के पास वाली कुर्सी पर नेपाल की कार्यकारी पीएम सुशला कार्की बैठी हुई थीं.  शपथ ग्रहण समारोह में मंच पर कई अन्य खास मेहमान भी नजर आए.

ये भी पढे़ं- नेपाल के 'बाबा बुलडोजर' हैं बालेन शाह, रैपर-इंजीनियर, काठमांडू मेयर और अब PM, पहले मधेशी प्रधानमंत्री होंगे

Latest and Breaking News on NDTV

बालेन शाह ने शुक्रवार दोपहर 12:34 बजे राष्ट्रपति कार्यालय में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रधानमंत्री पद की शपथ ली. पद और गोपनीयता की यह शपथ हिंदू रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई. इस अवसर पर सात शंखनादकों ने शंख ध्वनि के साथ मांगलिक शुरुआत की. परंपरा के अनुसार, शुभ कार्यों के आरंभ में शंखनाद को सफलता और सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है.

Latest and Breaking News on NDTV

रामनवमी के खास दिन बालेन शाह का शपथ ग्रहण

नेपाल की राजनीति में बालेन शाह एक नायक के तौर पर उभरे. Zen-G आंदोलन में भी उनकी अहम भूमिका रही. यूथ बालेन को प्रधानमंत्री बनाए जाने की मांग कर रहा था. उनकी ये मुराद अब पूरी हो गई है. रामनवमी के खास दिन बालेन ने नेपाल के पीएम पद दी शपथ ली है. शपथ ग्रहण सामरोह की तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें सबसे ज्यादा ध्यान खींचा एक तस्वीर ने, जो कि उनकी बेटी की है. शपथ ग्रहण समारोह के दौरान बालेन की पत्नी सबीना और बेटी भी मंच पर ही मौजद थे. इस दौरान बालेन ने अपनी बेटी को अपनी गोद में उठा लिया.

Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढ़ें- नेपाल के होने वाले पीएम बालेन शाह का 'म्यूजिकल मैनिफेस्टो': 'जय महाकाली' हुआ वायरल, तोड़ा व्यूज का रिकॉर्ड

चार बार के पीएम केपी शर्मा ओली को हराया

बता दें कि बालेन शाह ने चार बार के प्रधानमंत्री रहे केपी शर्मा ओली को उनके ही गढ़ झापा-5 में भारी वोटों से शिकस्त दी थी. नेपाल के लोगों को उनसे बड़ी उम्मीदें हैं. बालेन नेपाल के Zen-G के बीच काफी लोकप्रिय हैं. 27 अप्रैल, 1990 को काठमांडू में एक मधेसी परिवार में जन्मे शाह ने भारत में विश्वेश्वरैया टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी से स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री करने से पहले काठमांडू में अपनी बैचलर डिग्री पूरी की. इंजीनियरिंग में उनके एकेडमिक बैकग्राउंड ने उन्हें इंफ्रास्ट्रक्चर, शहरी विकास और पब्लिक वर्क्स की प्रैक्टिकल समझ दी. इसी तकनीकी विशेषज्ञता ने काठमांडू महानगरपालिका के महापौर (मेयर) के रूप में उनकी कार्यशैली और गवर्नेंस को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

लेखक के बारे में
img
Sweta Gupta
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Balen Shah, Nepal Pm Balen Shah, Balendra Shah Oath Ceremony, Belen Shah Wife
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com