विज्ञापन
This Article is From Jul 18, 2016

तिब्बत : हिमस्खलन से 9 लोगों की मौत, सैकड़ों याक व भेड़ें भी जिंदा दफन

तिब्बत : हिमस्खलन से 9 लोगों की मौत, सैकड़ों याक व भेड़ें भी जिंदा दफन
सांकेतिक तस्वीर
Quick Take
Summary is AI generated, newsroom reviewed.
हिमस्खलन में 350 से अधिक भेड़ और 110 से अधिक याक दफन हो गए
हिमस्खलन के बाद आसपास के ग्लेशियरों में दरारें पड़ गई हैं
घटनास्थल राजधानी ल्हासा से करीब 1,000 किलोमीटर दूर है
बीजिंग: दक्षिण पश्चिम तिब्बत में हिमस्खलन से नौ लोगों के साथ-साथ सैकड़ों याक और भेड़ों की मौत हो गई। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि हिमस्खलन में मारे गए लोग राजधानी ल्हासा से 1,000 किलोमीटर से अधिक की दूरी पर स्थित रटोग जिले के डुंगरू गांव के निवासी थे।

तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र की प्रांतीय सरकार के अनुसार, रविवार को हुए हिमस्खलन में 350 से अधिक भेड़ और 110 से अधिक याक दफन हो गए।

स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, हिमस्खलन के बाद आसपास के ग्लेशियरों में दरारें पड़ गई हैं और बचाव दल इस बात को लेकर चिंतित है कि और अधिक हिमस्खलन हो सकता है।

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
तिब्बत, हिमस्खलन, याक, भेड़, ल्हासा, चीन, Avalanche, Tibbet, China, Lhasa