सियाचिन सेक्टर स्थित एक शिविर में करीब 135 पाकिस्तानी सैनिक आज सुबह हिमस्खलन की चपेट में आ गए। टेलीविजन चैनल की खबरों के अनुसार सियाचिन सेक्टर के ग्यारी स्थित एक बटालियन सुबह छह बजे हिमस्खलन की चपेट में आ गई।
इस्लामाबाद:
सियाचिन सेक्टर स्थित एक शिविर में करीब 135 पाकिस्तानी सैनिक आज सुबह हिमस्खलन की चपेट में आ गए। टेलीविजन चैनल की खबरों के अनुसार सियाचिन सेक्टर के ग्यारी स्थित एक बटालियन सुबह छह बजे हिमस्खलन की चपेट में आ गई। रिपोर्ट के अनुसार ऐसा माना जा रहा है कि इस हिमस्खलन में एक कर्नल सहित करीब 135 सैनिक बर्फ में दब गए हैं। हिमस्खलन के बाद इस क्षेत्र में राहत अभियान शुरू कर दिया गया है।
हिमस्खलन की घटना में जनहानि होने की रिपोर्ट है लेकिन इसकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो पायी है। पाकिस्तानी सेना की ओर से इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
ग्यारी में महत्वपूर्ण बटालियन मुख्यालय स्थित है और एक समय में यहां पर करीब तीन हजार सैनिक तैनात थे। जम्मू कश्मीर सीमा पर संघषर्विराम होने के बाद भारत और पाकिस्तान दोनों ने अपने सैनिकों की संख्या में कटौती कर दी थी। सियाचिन ग्लेशियर विश्व का सबसे उंचा और सबसे ठंडा युद्धक्षेत्र है। इस क्षेत्र में जितने सैनिक संघर्ष में नहीं मारे गए उससे अधिक खराब मौसम के चलते मारे गए हैं।

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Avalanche, Kashmir Avalanches, Pakistan Army, Siachen, Siachen Glacier, हिमस्खलन, सियाचीन, पाकिस्तान सेना, सैनिक फंसे