विज्ञापन
This Article is From Jan 20, 2011

ऑस्ट्रेलिया में नदियां उफान पर, एक कस्बा जलमग्न

ऑस्ट्रेलिया में कई नदियों का जल स्तर अब भी खतरे के निशान से ऊपर बना हुआ है। विक्टोरिया प्रांत में एक कस्बा बाढ़ की चपेट में है।
मेलबर्न: ऑस्ट्रेलिया में कई नदियों का जल स्तर अब भी खतरे के निशान से ऊपर बना हुआ है। विक्टोरिया प्रांत में एक कस्बा बाढ़ की चपेट में है। क्वींसलैंड में स्थिति अभी बदतर बनी हुई है। अधिकारियों ने बताया कि विक्टोरिया का केरांग कस्बा बाढ़ की चपेट में है। सरकार का कहना है कि यह अब तक की सबसे बड़ी प्राकृतिक आपदा साबित होने वाली है। बाढ़ से यहां फ्रांस और जर्मनी के क्षेत्रफल के बराबर हिस्सा प्रभावित हुआ है। क्वींसलैंड में कोयला उद्योग पर बाढ़ का बुरा असर पड़ा है। इस आपदा में अब तक 30 लोग मारे गए हैं। तीन साल के एक बच्चे का शव मार्थगुई इलाके से बरामद किया गया। यह बच्चा बीते कई दिनों से लापता चल रहा था। इस भयावह बाढ़ में 1,770 संपत्तियां तबाह हो गईं। हजारों लोगों को बेघर होना पड़ा है।
लेखक के बारे में
img
Bhasha
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
बाढ़, ऑस्ट्रेलिया
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com