विज्ञापन
This Article is From Nov 15, 2017

आंग सान सू ची ने रोहिंग्या संकट पर चुप्पी साधे रहने का आरोप खारिज किया

विश्व भर में आलोचना झेल रहीं सू ची ने कहा- इस तरह से अपनी बात रखी है जिससे कि तनाव नहीं भड़केगा

Also Read in
आंग सान सू ची ने रोहिंग्या संकट पर चुप्पी साधे रहने का आरोप खारिज किया
आंग सान सू ची ने रोहिंग्या संकट पर चुप्पी साधे रहने के आरोप को खारिज कर दिया है.
नेपीदा: रोहिंग्या समुदाय पर म्यांमार की सेना के कथित जुल्मों को लेकर विश्व भर में आलोचना झेल चुकीं म्यांमार की नेता आंग सान सू ची ने रोहिंग्या संकट पर चुप्पी साधे रहने के आरोपों को खारिज कर दिया है. सू ची ने आज कहा कि उन्होंने इस तरह से अपनी बात रखी है जिससे कि तनाव नहीं भड़केगा.

राजधानी नेपीदा में अमेरिका के विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन के साथ एक प्रेस सम्मेलन में उन्होंने कहा, ‘‘मैं चुप नहीं रही...लोगों का मतलब है कि जो मैं कहती हूं वह दिलचस्प नहीं है.’’ सू ची ने कहा, ‘‘जो मैं कहती हूं वह दिलचस्प लगने के लिए नहीं कहती.....इसे सटीक होना होता है.....न कि लोगों को एक-दूसरे से भिड़ाने वाला.’’

VIDEO : मानवीय मुद्दा है रोहिंग्या संकट गौरतलब है कि अमेरिका ने म्यांमार की उन इकाइयों और अधिकारियों को दी जा रही सैन्य सहायता वापस ले ली है जो रोहिंग्या मुसलमानों के खिलाफ हिंसा में शामिल थे. इस हिंसा की वजह से बड़ी संख्या में रोहिंग्या मुसलमानों को देश छोड़कर जाना पड़ा है. रोहिंग्या समुदाय के पलायन को लेकर म्यांमार को विश्व भर में आलोचना का सामना करना पड़ रहा है.
(इनपुट एजेंसियों से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aung San Su Kyi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com