विज्ञापन
This Article is From Nov 28, 2015

नाइजीरिया में शिया समुदाय के जुलूस पर आत्मघाती हमला, 21 लोगों की मौत

नाइजीरिया में शिया समुदाय के जुलूस पर आत्मघाती हमला, 21 लोगों की मौत
दकासोये (नाइजीरिया): उत्तरी नाइजीरिया के शहर कानो के पास शिया मुस्लिम समुदाय के एक जुलूस में एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोट कर खुद को उड़ा लिया, जिसमें कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई।

शहर से करीब 20 किलोमीटर दूर दक्षिण में दकासोये गांव में यह हमला हुआ जिस दौरान इस्लामिक मूवमेंट ऑफ नाइजीरिया के अनुयायी मार्च निकाल रहे थे।

कानो से जरिया तक हजारों लोगों के मार्च की अगुवाई कर रहे मुहम्मद तुरी ने कहा, 'हमारे जुलूस पर आत्मघाती हमला हुआ।' उन्होंने बताया, 'हमारे 21 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। हमें इस बात की हैरानी नहीं है कि पूरे देश के हालात के चलते हमें निशाना बनाया गया।'

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
नाइजीरिया, कानो, आत्मघाती बम विस्फोट, नाइजीरिया बम विस्फोट, Suicide Bomber, Nigeria, Shia Muslim, शिया मुसलमान, Kano