विज्ञापन

एक-दो नहीं, दिल्ली में देखते ही देखते जलकर राख हो गईं 10 कारें, धू-धू कर जलती गाड़ियों का वीडियो डरा देगा

दमकल विभाग के अधिकारी अनूप सिंह ने बताया कि यह आग एमसीडी की पार्किंग में लगी थी, जिसमें करीब 10 कारें और 2 स्कूटर पूरी तरह जल गए हैं.

एक-दो नहीं, दिल्ली में देखते ही देखते जलकर राख हो गईं 10 कारें, धू-धू कर जलती गाड़ियों का वीडियो डरा देगा
  • दिल्ली के शाहदरा जिले की बिहारी कॉलोनी में रेलवे लाइन के पास पार्किंग में अचानक भीषण आग लग गई थी.
  • आग तेजी से फैलने से लगभग दस कारें और दो स्कूटर पूरी तरह जलकर खाक हो गए थे.
  • दमकल विभाग की चार गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और स्थिति नियंत्रित की थी.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

दिल्ली के शाहदरा जिले के फर्श बाजार थाना क्षेत्र की बिहारी कॉलोनी में रेलवे लाइन के पास खड़ी गाड़ियों में अचानक भीषण आग लगने की घटना सामने आई है. आग इतनी तेजी से फैली कि पार्किंग में खड़ी कई कारें और दोपहिया वाहन उसकी चपेट में आ गए. मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम आग बुझा दिया है और हालात पर काबू पा लिया गया है.

घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि पार्किंग में खड़ी कारों से तेज लपटें उठ रही हैं और आसपास का इलाका धुएं से भर गया है. आग की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि देखते ही देखते कई वाहन जलकर खाक हो गए.

दमकल विभाग के अधिकारी अनूप सिंह ने बताया कि यह आग एमसीडी की पार्किंग में लगी थी, जिसमें करीब 10 कारें और 2 स्कूटर पूरी तरह जल गए हैं. हालांकि राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. उन्होंने यह भी बताया कि फिलहाल चार दमकल गाड़ियों को मौके पर लगाया गया. आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि पूरी तरह से आग बुझाने के बाद जांच की जाएगी.

ये भी पढ़ें : CBI ने NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, अब तक 8 दबोचे गए

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com