विज्ञापन
20 days ago

Petrol Diesel Price Hike: मिडिल ईस्ट संकट और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने आखिरकार भारत में भी असर दिखाना शुरू कर दिया है. आज यानी 15 मई को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के रेट बढ़ा दिए हैं. अचानक पेट्रोल-डीजल की कीमतों में ₹3 से ज्यादा की बड़ी बढ़ोतरी ने आम आदमी की चिंता बढ़ा दी है.तेल कंपनियों ने  दिल्ली से मुंबई और कोलकाता से भुवनेश्वर तक के नए रेट जारी किए हैं. 

Petrol Diesel Price Hike LIVE: दिल्ली में भाड़ा 3 से 5% तक होगा महंगा

व्यापारी संगठन CTI का अनुमान है, एक ट्रक रोजाना 80 से 100 लीटर डीजल खाता है. 3 रुपये बढ़ने पर रोज 240-300 रुपये एक्स्ट्रा खर्च होगा. महीने का 7,500 से 9,000 रुपये अतिरिक्त खर्च बढ़ेगा. इसका मतलब चांदनी चौक, सदर बाजार, करोल बाग, खारी बावली,  भागीरथ प्लेस, कश्मीरी गेट, चावड़ी बाजार, गांधी नगर, लाजपत नगर आदि बड़े बाजारों में बाहर से आने वाले माल का भाड़ा 3 से 5% महंगा हो जाएगा.

Petrol Diesel Price Hike LIVE: पेट्रोल-डीजल महंगा होने से तेल कंपनियों को मिली राहत

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और मिडिल ईस्ट संकट के बीच पेट्रोल-डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर बढ़ाना सरकारी तेल कंपनियों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है. अप्रैल 2022 के बाद पहली बार IOCL, BPCL और HPCL ने कीमतों में बढ़ोतरी की है, ताकि बढ़ते घाटे को कुछ हद तक कम किया जा सके.

Petrol Diesel Price Hike LIVE: दिल्ली में भाड़ा 3 से 5% तक होगा महंगा

व्यापारी संगठन CTI का अनुमान है, एक ट्रक रोजाना 80 से 100 लीटर डीजल खाता है. 3 रुपये बढ़ने पर रोज 240-300 रुपये एक्स्ट्रा खर्च होगा. महीने का 7,500 से 9,000 रुपये अतिरिक्त खर्च बढ़ेगा. इसका मतलब चांदनी चौक, सदर बाजार, करोल बाग, खारी बावली,  भागीरथ प्लेस, कश्मीरी गेट, चावड़ी बाजार, गांधी नगर, लाजपत नगर आदि बड़े बाजारों में बाहर से आने वाले माल का भाड़ा 3 से 5% महंगा हो जाएगा.

Petrol Diesel Price Hike LIVE: बढ़ते फ्यूल के दामों का असर छोटे दुकानदारों पर ज्यादा: CTI

संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री CTI चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि पेट्रोल डीजल की दरों में बढ़ोतरी का सीधा असर कारोबार और व्यापार पर पड़ेगा क्योंकि इससे माल ढुलाई,  ट्रांसपोर्ट सेक्टर में दरें बढ़ने के साथ ही रोजमर्रा की चीजें, कच्चा माल, डिलीवरी चेन सभी में दरें बढ़ेंगी और इसका भार आम आदमी पर पड़ेगा.

Petrol Diesel Price Hike LIVE: तेल कंपनियों के गिरे दाम, क्या बोले एक्सपर्ट?

मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि बाजार को उम्मीद थी कि तेल कंपनियां पेट्रोल और डीजल के दाम में इससे ज्यादा बढ़ोतरी करेंगी. क्योंकि कच्चे तेल की कीमतें लगातार ऊंचाई पर बनी हुई हैं और सरकारी तेल कंपनियों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है.इंडस्ट्री से जुड़े अनुमान बताते हैं कि कच्चा तेल $100 प्रति बैरल के आसपास रहने पर सरकारी तेल कंपनियों को हर दिन करीब ₹1,000 करोड़ का नुकसान हो रहा है.

Fuel Price Hike LIVE: कच्चे तेल की कीमतों ने बढ़ाई चिंता

एक्सपर्ट के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड का $106 प्रति बैरल के पार पहुंचना निवेशकों की सबसे बड़ी चिंता बना हुआ है. बाजार को उम्मीद थी कि तेल कंपनियां पेट्रोल-डीजल के दाम में इससे ज्यादा बढ़ोतरी करेंगी, इसलिए मौजूदा फैसला बाजार की उम्मीद से कमजोर माना जा रहा है.

Petrol Diesel Price Hike LIVE: HPCL, BPCL और IOC के शेयर में कितनी गिरावट?

आज के कारोबार में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) का शेयर करीब 2.48% टूटकर ₹368.20 तक पहुंच गया. वहीं भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) में करीब 2% और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) में 1% से ज्यादा की कमजोरी दर्ज की गई.

Petrol Diesel Price LIVE:पेट्रोल-डीजल महंगा, फिर भी टूटे तेल कंपनियों के शेयर

देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में ₹3 प्रति लीटर की बढ़ोतरी के बाद भी शेयर बाजार में तेल कंपनियों के शेयर दबाव में नजर आए. शुरुआती कारोबार में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) के शेयर गिरावट के साथ कारोबार करते दिखे.

Petrol Diesel Price LIVE : तेल कंपनियां हर दिन झेल रही थीं ₹1,000 करोड़ का नुकसान

Petrol diesel price hiked: तेल मंत्री हरदीप सिंह पुरी के मुताबिक बढ़ते कच्चे तेल के दामों के कारण सरकारी तेल कंपनियां हर दिन करीब ₹1,000 करोड़ का नुकसान उठा रही थीं. अगर कीमतें नहीं बढ़ाई जातीं, तो Q1FY27 में इन कंपनियों का कुल घाटा ₹1 लाख करोड़ से ₹1.2 लाख करोड़ तक पहुंच सकता था.

Petrol Diesel Price LIVE: ₹3 की बढ़ोतरी से किस कंपनी को कितना फायदा?

Petrol Diesel Price Hike News: तेल कंपनियों ने एक साथ ₹3 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है, जो 50 पैसे का 6 गुना है, इसलिए इनके मुनाफे में बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है. एक्सपर्ट्स के अनुसार IOCL के EBITDA में करीब 42%, BPCL में 48% और HPCL में सबसे ज्यादा 66% तक सुधार संभव है.

Petrol Diesel Price Hike LIVE: हर 50 पैसे की बढ़ोतरी से बढ़ता है कंपनियों का मुनाफा

Petrol Diesel Price News:मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक पेट्रोल-डीजल पर हर 50 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी से तेल कंपनियों के EBITDA में बड़ा सुधार होता है. अनुमान है कि 50 पैसे की बढ़ोतरी पर IOCL का EBITDA करीब 7%, BPCL का 8% और HPCL का 11% तक बढ़ सकता है.

Petrol Price LIVE: दुनिया भर में तेल संकट,भारत पर भी पड़ रहा असर

एक अन्य ग्राहक ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरीको लेकर  IANS से कहा कि दुनिया भर में पेट्रोलियम को लेकर बड़ा संकट चल रहा है और मिडिल ईस्ट भारत के लिए ईंधन सप्लाई का अहम स्रोत है. ऐसे में अगर इस वैश्विक संकट के दौरान कीमतों में ₹3 की बढ़ोतरी हुई है, तो लोगों को हालात को समझना चाहिए.

Petrol Diesel Price LIVE “दाम बढ़ने थे, लोग पहले से तैयार थे”

Petrol Diesel Price News:पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी पर एक उपभोक्ता ने IANS से कहा कि लोगों को पहले से ही अंदाजा था कि दाम बढ़ेंगे. उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर तेल की कीमतों में तेजी के बीच भारत में सिर्फ ₹3 की बढ़ोतरी हुई है, जो अपेक्षा से कम है. उपभोक्ता ने कहा कि इससे परेशानी जरूर बढ़ेगी, लेकिन लोग मानसिक रूप से इसके लिए तैयार थे.

Petrol Diesel Price Hike LIVE: आखिर क्यों महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल ?

 मिडिल ईस्ट संकट और US-Iran तनावकी वजह से सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ गई है. यही वजह है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं. Brent Crude $107 प्रति बैरल और WTI Crude $102 प्रति बैरल के आसपास पहुंच गया है. इसका असर अब भारत में तेल कंपनियों पर पड़ने लगा. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, तेल कंपनियां पेट्रोल पर ₹14 प्रति लीटर, डीजल पर ₹42 प्रति लीटर और LPG पर ₹674 प्रति सिलेंडर तक का नुकसान झेल रही थीं. जिसकी भरपाई के लिए तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के रेट बढ़ाने का फैसला किया है.

Fuel Price Hike LIVE: कच्चे तेल की कीमत $107 प्रति बैरल के करीब

मिडिल ईस्ट संकट के चलते कच्चे तेल की कीमतों में में फिर उछाल आया है. Brent Crude करीब $107 प्रति बैरल के करीब ट्रेड कर रहा है, जबकि WTI Crude $102 प्रति बैरल के आसपास पहुंच गया है.  इस हफ्ते तेल की कीमतों में करीब 5% की तेजी आई है.सप्लाई बाधित होने की आशंका से तेल की कीमतों में तेजी का सिलसिला जारी है.

Petrol Diesel Price Hike LIVE: 4 साल बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी

Petrol Diesel Price News: बता दें कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में यह अप्रैल 2022 के बाद पहली बड़ी बढ़ोतरी है. इससे पहले मार्च 2024 में लोकसभा चुनाव से ठीक पहले सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर ₹2 प्रति लीटर की कटौती की थी.

Petrol Diesel Price पगका LIVE: जानें अलग-अलग शहरों में कितना महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

Petrol Diesel Price Hike LIVE: पेट्रोल-डीजल महंगा होने के बाद गिरे तेल कंपनियों के शेयर

OMC Stocks Fall: आम तौर पर जब पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ते हैं, तो तेल कंपनियों को फायदा होता है और उनके शेयर ऊपर जाते हैं. लेकिन आज बाजार में इसके उलट देखने को मिल रहा है. HPCL, BPCL और IOCL जैसी दिग्गज कंपनियों के शेयर आज गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं.

Petrol Diesel Price Today LIVE : सरकार ने घटाई एक्साइज ड्यूटी, फिर भी नहीं थम रहा दबाव

Petrol Diesel Price News : पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने बताया कि केंद्र सरकार पहले ही पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटा चुकी है, जिससे हर महीने करीब ₹14,000 करोड़ के राजस्व का नुकसान हो रहा है. इसके बावजूद तेल कंपनियों पर घाटे का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है.

Petrol Diesel Price In Bihar LIVE : पटना में पेट्रोल-डीजल दोनों महंगे

Petrol Diesel Price News : बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल की कीमत ₹3.01 बढ़ने के बाद ₹108.55 प्रति लीटर हो गई है. वहीं डीजल ₹2.85 महंगा होकर ₹94.63 प्रति लीटर पहुंच गया है.

Petrol Diesel Price LIVE: तेल कंपनियों पर बढ़ा घाटे का दबाव

Petrol Diesel Price Hike News: पेट्रोलियम मंत्रालय के मुताबिक, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के बावजूद कंपनियां उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए पुराने रेट पर फ्यूल बेच रही थीं. इससे पेट्रोल, डीजल और LPG पर हर महीने करीब ₹30,000 करोड़ का अंडर-रिकवरी बोझ बढ़ गया है.

CNG Price LIVE: CNG भी हुई महंगी, दिल्ली में ₹79 के पार पहुंचा रेट

पेट्रोल-डीजल के बाद अब CNG उपभोक्ताओं को भी झटका लगा है. ऑयल कंपनियों ने CNG की कीमत में ₹2 प्रति किलो की बढ़ोतरी की है. नई कीमत लागू होने के बाद दिल्ली में CNG का रेट ₹79.09 प्रति किलो हो गया है.

Petrol Diesel Price LIVE: पेट्रोल-डीजल के दाम को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर कसा तंज कहा- 'चुनाव खत्म होते ही वसूली शुरू'

Petrol Diesel Price News:देश में ईंधन की बढ़ती कीमतों ने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है. पेट्रोल और डीजल के दामों में ₹3 प्रति लीटर की भारी बढ़ोतरी के बाद अब CNG की कीमतों में भी ₹2 प्रति किलो का इजाफा कर दिया गया है. इस फैसले के तुरंत बाद मुख्य विपक्षी दल, कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला है. कांग्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए तंज कसते हुए कहा कि चुनाव खत्म होते ही जनता की जेब पर 'हंटर' चलना शुरू हो गया है.विपक्ष का आरोप है कि सरकार ने चुनावी फायदों के लिए अब तक कीमतों को रोक कर रखा था और अब सारा बोझ आम आदमी पर डाल दिया गया है. दिल्ली से लेकर मुंबई तक, इस 'महंगाई' ने आम जनता के बीच भारी नाराजगी पैदा कर दी है.

Petrol Diesel Price Hike Today LIVE: पेट्रोल- डीजल महंगा होने से आम आदमी की जेब पर सीधी असर

Petrol Diesel Price News: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है. देश के कई शहरों में ईंधन के दाम बढ़ने के बाद अब रोज़ाना सफर करने वाले यात्रियों का कहना है कि अगर इसी तरह कीमतें बढ़ती रहीं तो उन्हें मजबूरी में इलेक्ट्रिक वाहनों या फिर साइकिल का सहारा लेना पड़ेगा. लोगों का कहना है कि बढ़ते पेट्रोल-डीज़ल के दाम सीधे उनके मासिक बजट पर असर डाल रहे हैं और आने वाले दिनों में हालात और खराब हो सकते हैं, जिसके लिए अब उन्हें पहले से तैयार रहना होगा. वहीं, बढ़ती महंगाई के बीच परिवहन खर्च बढ़ने से आम आदमी की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ने की आशंका भी जताई जा रही है.

Petrol Diesel Price Toady LIVE: चेन्नई में बढ़े पेट्रोल-डीजल के रेट

Petrol Diesel Price News: चेन्नई में पेट्रोल ₹3.10 महंगा होकर ₹103.90 प्रति लीटर पर पहुंच गया है. वहीं डीजल की कीमत में ₹3.08 की बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद नया रेट ₹95.47 प्रति लीटर हो गया है.

Petrol Diesel Price Hike LIVE: कोलकाता में सबसे ज्यादा महंगा पेट्रोल

Petrol Diesel Price News: कोलकाता में पेट्रोल की कीमत में ₹3.29 की तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई है. इसके बाद नया रेट ₹108.74 प्रति लीटर हो गया है. वहीं डीजल ₹3.11 महंगा होकर ₹95.13 प्रति लीटर पहुंच गया है.

Petrol Diesel Price Hike LIVE: लखनऊ में बढ़े पेट्रोल-डीजल के रेट

Petrol diesel price in lucknow today: लखनऊ में पेट्रोल ₹2.82 महंगा होकर ₹97.55 प्रति लीटर हो गया है. वहीं डीजल की कीमत में ₹2.96 की बढ़ोतरी हुई है और अब नया रेट ₹90.82 प्रति लीटर पहुंच गया है.

Petrol Diesel Price Hike LIVE: गुरुग्राम में पेट्रोल-डीजल के दाम चढ़े

Petrol Diesel PriceIn Gurgaon Today: गुरुग्राम में पेट्रोल ₹2.99 महंगा होकर ₹98.29 प्रति लीटर बिक रहा है. वहीं डीजल ₹3.00 बढ़कर ₹90.77 प्रति लीटर पहुंच गया है.

Petrol Diesel Price LIVE : नोएडा में आज पेट्रोल-डीजल का भाव

Petrol, Diesel price in Noida today: नोएडा में पेट्रोल ₹98.04 प्रति लीटर और डीजल ₹3.50 की बड़ी बढ़ोतरी के बाद ₹91.31 प्रति लीटर पहुंच गया.

Petrol Diesel Price Hike LIVE: दिल्ली में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट

Petrol Diesel Rate in Delhi : दिल्ली में पेट्रोल के दाम में ₹3.00 की बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद अब यहां एक लीटर पेट्रोल ₹97.77 में मिल रहा है. वहीं, डीजल ₹3.00 महंगा होकर अब ₹90.67 प्रति लीटर पर बिक रहा है.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com