विज्ञापन
This Article is From Jul 31, 2014

कराची में समुद्र तट पर मिले 19 शव

इस्लामाबाद:

पाकिस्तान में ईद के जश्न के दौरान समुद्र में बहे लोगों में से 19 के शव कराची के दो समुद्र तटों से बरामद कर लिए गए हैं।

समाचारपत्र 'डॉन' की वेबसाइट के अनुसार, बुधवार रात क्लिफ्टन समुद्र तट से 12 और गुरुवार सुबह छह शव बरामद हुए।

हॉक्स खाड़ी से भी गुरुवार को एक शव बरामद हुआ।

उल्लेखनीय है कि बुधवार को 23 लोग समुद्र में बह गए थे। चार लोग अब भी लापता हैं। उन्हें बचाने के लिए बचाव कार्य जारी हैं।

सरकार ने अनुछेद 144 के तहत समुद्र में जाने या नहाने पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। इसके बावजूद ईद के दूसरे दिन हजारों लोग शहर के समुद्र तटों पर उमड़ पड़े थे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
पाकिस्तान ईद, ईद के जश्न के दौरान बहे लोग, समुद्र में बहे लोग, Pakistan Eid, 20 Bathers Drown In Karachi, Pakistan