विज्ञापन

अरुणाचल प्रदेश: बाढ़ में लापता हुए ITBP के 19 जवान बेस कैंप पहुंचे; पड़ोसी राज्य असम में भी हालात खराब

बाढ़ में लापता होने के बाद आज यानी 15 जुलाई 2026 को ITBP के जवान पैदल वापस आ रहे हैं और आज दामिन हेडक्वार्टर पहुंचने की उम्मीद है.

NDTV
ईटानगर:

अरुणाचल के कुरुंग कुमे जिले में रविवार से आई अचानक आई बाढ़ के दौरान लापता हुए ITBP के 19 जवान बेस कैंप पहुंच गए हैं. बाढ़ के दौरान ITBP की चौकी पानी में डूब गई थी और उसे नुकसान पहुंचा था. सभी 19 जवान सुरक्षित हैं और उन्हें कोई खास मेडिकल दिक्कत नहीं है.

अरुणाचल प्रदेश में ये हालात बादल फटने के बाद हुई है. अचानक बारिश की वजह से राज्य के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं. इसके अलावा पड़ोसी देश असम में भी इसका असर देखा जा सकता है.

दामिन हेडक्वार्टर के ADC प्रांजल बोरा पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन को कोऑर्डिनेट कर रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक,  ITBP के जवान पैदल वापस आ रहे हैं और आज दामिन हेडक्वार्टर पहुंचने की उम्मीद है. स्थानीय MLA पानी ताराम बाढ़ प्रभावित दामिन और पारसी पारलो सब-डिवीजन का हवाई सर्वे करेंगे. प्रशासन राहत और बचाव ऑपरेशन के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है.

बीते दिनों से अरुणाचल प्रदेश के कम से कम तीन जिले अचानक आई बाढ़ की चपेट में हैं. कुरुंग कुमे, कामले, पक्के केसांग सबसे ज्यादा प्रभावित हुए है. 

असम में भी बाढ़ से हालात खराब 

अरुणाचल प्रदेश से सटे असम में भी बाढ़ की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है. राज्य में आई बाढ़ की पहली लहर में मृतकों की संख्या बढ़कर चार हो गई. अब तक बाढ़ से 35,000 से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और अगर पड़ोसी अरुणाचल प्रदेश में बारिश होती रही तो यह संख्या बढ़ सकती है.

असम स्टेट डिज़ास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (ASDMA) के एक अधिकारी ने कहा, "बाढ़ से 37,032 लोग प्रभावित हुए हैं, लखीमपुर सबसे ज्यादा प्रभावित जिला बना हुआ है. यहां 35,696 लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं."

बाढ़ के पानी ने छह जिलों सोनितपुर, डिब्रूगढ़, लखीमपुर, धेमाजी, जोरहाट और शिवसागर को प्रभावित किया है. इसमें 12 रेवेन्यू सर्कल और 99 गांव डूब गए हैं.

यह भी पढ़ें: मॉनसून मारेगा पलटी, जुलाई के 15 दिनों में फिर मारेगा जोर, दिल्ली, यूपी से पंजाब-हरियाणा तक होंगे सराबोर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arunachal Pradesh, Flood In Arunachal Pradesh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com