विज्ञापन

अमेरिका में चीन के लिए जासूसी कर रही थी ईलिग वांग, मेयर पद तक पहुंचीं; FBI जांच में खुले राज

FBI जांच के अनुसार वांग ने 2020 से 2022 के बीच PRC अधिकारियों के निर्देश पर अमेरिका में चीन समर्थक प्रचार सामग्री फैलाने में भूमिका निभाई और अपनी वेबसाइट पर सरकारी निर्देशों के तहत सामग्री प्रकाशित की, जिसकी जानकारी उन्होंने अमेरिकी अधिकारियों को नहीं दी

अमेरिका में चीन के लिए जासूसी कर रही थी ईलिग वांग, मेयर पद तक पहुंचीं; FBI जांच में खुले राज
अमेरिका के आर्केडिया की मेयर ईलिग वांग पर चीन की जासूसी के आरोप लगे है.
  • अमेरिकी FBI ने चीनी जासूस ईलिग वांग को अमेरिका में जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है.
  • ईलिग वांग कैलिफोर्निया के आर्केडिया की पूर्व मेयर हैं. चीन के निर्देशानुसार प्रचार सामग्री प्रकाशित करती थीं.
  • वांग ने 2020 से 2022 तक चीनी अधिकारियों के इशारे पर गुप्त रूप से काम किया और अपनी भूमिका स्वीकार की है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कैलिफोर्निया:

अमेरिकी जांच एजेंसी FBI की जांच में एक चीनी एजेंट पकड़ में आई है. खास बात यह है कि चीन के लिए जासूसी करने वाली यह महिला मेयर पद तक पहुंच चुकी है. अमेरिका में चीनी जासूसी के आरोप में पकड़ी गई महिला की पहचान ईलिग वांग (Eileen Wang) के रूप में हुई है. 58 साल की ईलिग कैलिफोर्निया के आर्केडिया में मेयर रह चुकी है. अमेरिकी न्याय विभाग के मुताबिक, वांग ने इस फेलोनी मामले में दोष स्वीकार करने पर सहमति जताई है, जिसमें अधिकतम 10 साल की जेल का प्रावधान है.

FBI जांच के अनुसार वांग ने 2020 से 2022 के बीच PRC अधिकारियों के निर्देश पर अमेरिका में चीन समर्थक प्रचार सामग्री फैलाने में भूमिका निभाई और अपनी वेबसाइट पर सरकारी निर्देशों के तहत सामग्री प्रकाशित की, जिसकी जानकारी उन्होंने अमेरिकी अधिकारियों को नहीं दी. मामले की जांच एफबीआई कर रही है.

2022 में आर्केडिया सिटी काउंसिल की चुनी गई थी मेंबर

इस मामले में वांग को अधिकतम 10 साल की जेल की सज़ा हो सकती है. मिली जानकारी के अनुसार ईलिंग आज दोपहर डाउनटाउन लॉस एंजिल्स में अमेरिकी ज़िला अदालत में पहली बार पेश होंगी. ईलिग वांग नवंबर 2022 में आर्केडिया सिटी काउंसिल के लिए चुनी गई थीं. यह 5 सदस्यों वाली एक गवर्निंग बॉडी है, जिसमें से मेयर को बारी-बारी से चुना जाता है.

'सार्वजनिक पद पर बैठे लोगों का दूसरे दिन के लिए काम करना गंभीर मामला'

राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सहायक अटॉर्नी जनरल जॉन ए. आइज़नबर्ग ने कहा, "संयुक्त राज्य अमेरिका में सार्वजनिक पद के लिए चुने गए लोगों को केवल उन अमेरिकी लोगों के लिए काम करना चाहिए जिनका वे प्रतिनिधित्व करते हैं. यह बेहद चिंताजनक है कि कोई ऐसा व्यक्ति जिसने पहले PRC सरकार के अधिकारियों से निर्देश प्राप्त किए और उनका पालन किया, अब सार्वजनिक विश्वास के पद पर है; और यह बात इसलिए भी ज़्यादा चिंताजनक है क्योंकि उस विदेशी सरकार के साथ उसके संबंधों का कभी भी खुलासा नहीं किया गया था."

'गुपचुप तरीके से विदेशी सरकारों के इशारों पर काम'

कैलिफोर्निया के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के लिए प्रथम सहायक अमेरिकी अटॉर्नी बिल एस्सेली ने कहा, "हमारे देश में जो लोग गुपचुप तरीके से विदेशी सरकारों के इशारों पर काम करते हैं, वे हमारे लोकतंत्र को कमजोर करते हैं." "यह समझौता चीन के उन प्रयासों के खिलाफ हमारी मातृभूमि की रक्षा करने के हमारे संकल्प की नवीनतम सफलता है, जिनके जरिए चीन हमारी संस्थाओं को भ्रष्ट करने की कोशिश करता है."

FBI के काउंटर इंटेलिजेंस और जासूसी प्रभाग के सहायक निदेशक रोमन रोजाव्स्की ने कहा, "ईलिन वांग ने स्वीकार किया है कि उन्होंने गुपचुप तरीके से चीनी सरकार के हितों की मदद की. उनकी जांच की जाएगी और उन्हें सजा दी जाएगी. 

यह भी पढ़ें - चीन जा रहे डोनाल्ड ट्रंप को लेकर क्यों बढ़ी हुई हैं ताइवान की धड़कनें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com