विज्ञापन
This Article is From Sep 30, 2011

खलील की रिहाई के लिए भारत आए बर्नी

पाकिस्तान के मानवाधिकार कार्यकर्ता अंसार बर्नी जेल में बंद डॉक्टर खलील चिश्ती की रिहाई की कोशिशें तेज करने भारत आए हैं।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
Jaipur: पाकिस्तान के मानवाधिकार कार्यकर्ता अंसार बर्नी जेल में बंद डॉक्टर खलील चिश्ती की रिहाई की कोशिशें तेज करने भारत आए हैं। खलील चिश्ती 1992 में अपनी बीमार मां से मिलने पाकिस्तान से अजमेर आए थे लेकिन हत्या के एक मामले में फंस गए और तब से भारतीय जेल में बंद हैं। अंसार बर्नी उनके लिए दुआ मांगने अजमेर में गरीब नवाज के दरबार में पहुंचे। उन्होंने कहा कि वो कानूनी बहस में ना पड़ते हुए खलील चिश्ती को मानवता के आधार पर छोड़ने की गुजारिश कर रहे हैं। वो इस सिलसिले में राजस्थान के राज्यपाल शिवराज पाटिल से भी मिलेंगे जो चिश्ती की दया याचिका को पिछले तीन महीने से टाल रहे हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
अंसार बर्नी, रिहाई, खलील चिश्ती, भारत, पाकिस्तान
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com