क्यूबा में अमेरिकी दूतावास (फाइल फोटो )
नई दिल्ली:
अमेरिका ने कहा है कि उसका एक और राजनयिक क्यूबा में रहस्मयी बीमारी से ग्रस्त हो गया है. इसी के साथ बीमार पड़ने वाले राजनयिकों की संख्या बढ़ कर 25 हो गयी है. विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हीथर नोर्ट ने कल कहा, ‘‘अगस्त 2017 के बाद चिकित्सकीय रूप पुष्ट हुआ यह हवाना का पहला मामला है. प्रभावित अमेरिकियों की संख्या अब 25 हो गई है.’ वहीं चीन में अमेरिका का एक अधिकारी भी इसी प्रकार की संदिग्ध बीमारी की चपेट में आ गया है.
मिगेल डियाज कैनल क्यूबा के नए राष्ट्रपति बने, राउल कास्त्रो की लेंगे जगह
बड़ी संख्या में राजनयिकों के बीमारी के चपेट में आने से इस बीमारी का रहस्य गहरा गया है. अमेरिका ने पहले कहा था कि यह किसी प्रकार का हमला है. हीथर ने कहा कि अमेरिका ने इस नए मामले की जानकारी हवाना को 29 मई को दे दी थी साथ ही क्यूबा को भी अपनी धरती पर राजनयिकों की सुरक्षा सुनिश्चित कराने को कहा है.
झारखंड में पांच लड़कियों से बंदूक की नोक पर गैंगरेप
माना जा रहा है कि अमेरिकी राजनयिक को हवाना से बुला लिया गया है लेकिन उनके स्वाथ्य संबंधी परीक्षणों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Another American Diplomats Catches In Mysterious Illness In Cuba