विज्ञापन

नॉर्वे की राजुकमारी के बेटे पर रेप का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार लेकिन...जानिए राजपरिवार की 'स्कैंडल कहानी'

नॉर्वे की क्राउन प्रिंसेस मेटे-मैरिट का नाम ताजा जारी किए गए लाखों डॉक्यूमेंट में कम से कम 1,000 बार दिखाई दिया है. अब उन्होंने एपस्टीन के साथ अपनी "शर्मनाक" दोस्ती के लिए माफी मांगी है.

नॉर्वे की राजुकमारी के बेटे पर रेप का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार लेकिन...जानिए राजपरिवार की 'स्कैंडल कहानी'
नॉर्वे की क्राउन प्रिंसेस मेटे-मैरिट के सबसे बड़े बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
  • नार्वे की क्राउन प्रिंसेस के बेटे मारियस बोर्ग होइबी पर 2018 से 2024 के बीच 32 आपराधिक मामलों के आरोप हैं
  • मारियस बोर्ग होइबी को ओस्लो पुलिस ने शारीरिक नुकसान, धमकी और निषेधाज्ञा उल्लंघन के संदेह में गिरफ्तार किया
  • मारियस पर चार बलात्कार के मामले समेत कई आरोपों के खिलाफ मुकदमा इस सप्ताह शुरू होने वाला है

नॉर्वे में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा. नार्वे राजपरिवार मुसीबतों में फंसता जा रहा है. पहले नार्वे की राजकुमारी मतलब भावी रानी के बेटे पर रेप के आरोप लगे और फिर राजकुमारी का नाम भी एपस्टीन फाइल में आ गया. अब खबर है कि नार्वे की पुलिस ने राजकुमारी के बेटे को गिरफ्तार कर लिया है. 

शाही परिवार का स्कैंडल

मारियस बोर्ग होइबी (Marius Borg Høiby) की मां का नाम मेटे-मैरिट (Mette-Marit) है. वह वर्तमान में नॉर्वे की क्राउन प्रिंसेस (Crown Princess of Norway) हैं. मेटे-मैरिट ने नॉर्वे के क्राउन प्रिंस हाकोन (Crown Prince Haakon) से 2001 में शादी की थी.  हालांकि, मारियस के जैविक पिता मोर्टन बोर्ग (Morten Borg) हैं. मारियस का पालन-पोषण शाही परिवार में हुआ है, लेकिन उनके पास कोई आधिकारिक शाही उपाधि नहीं है.

बिल क्लिंटन के बारे में नहीं कह सकता पर मैं... एपस्टीन फाइल में नाम लेने पर ट्रंप ने किसे खूब सुनाया

राजकुमारी के बेटे पर 32 केस

नॉर्वे की राजकुमारी मेटे-मारिट के सबसे बड़े बेटे मारियस बोर्ग होइबी पर बलात्कार के चार मामलों सहित कुल 32 आपराधिक मामलों का औपचारिक आरोप लगाया गया है. नॉर्वे के अभियोजकों द्वारा लगाए गए ये आरोप 28 वर्षीय मारियस के 2018 से 2024 के बीच कथित कृत्यों की एक साल लंबी जांच के बाद सामने आए हैं. अभियोजकों का कहना है कि उन्हें 10 साल तक की सजा हो सकती है.

Latest and Breaking News on NDTV

    नॉर्वेजियन पुलिस ने सोमवार को बताया कि नॉर्वे की भावी रानी के बेटे को फिलहाल मारपीट और धमकी देने के संदेह में गिरफ्तार किया गया है.

    सिंधु जल संधि पर कोर्ट-कोर्ट खेल रहा पाकिस्तान, जानिए भारत कैसे दे रहा जवाब

    पुलिस ने एक बयान में कहा, "ओस्लो पुलिस जिला पुष्टि करता है कि मारियस बोर्ग होइबी को रविवार शाम को पुलिस ने शारीरिक नुकसान पहुंचाने, चाकू से धमकी देने और निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने के संदेह में गिरफ्तार किया है."

    बताया गया कि उन्होंने होइबी को, जिस पर मंगलवार को चार बलात्कार सहित कई मामलों में मुकदमा शुरू होगा, "दोबारा अपराध करने के जोखिम के आधार पर" चार सप्ताह के लिए हिरासत में रखने का अनुरोध किया है.

    शेख हसीना और ब्रिटेन की सांसद ट्यूलिप को बांग्लादेश की कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा

    नॉर्वे की राजकुमारी पर आरोप

    नॉर्वे की क्राउन प्रिंसेस मेटे-मैरिट का नाम ताजा जारी किए गए लाखों डॉक्यूमेंट में कम से कम 1,000 बार दिखाई दिया है. अब उन्होंने एपस्टीन के साथ अपनी "शर्मनाक" दोस्ती के लिए माफी मांगी है. नॉर्वेजियन मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार नॉर्वे की राजकुमारी ने साल 2011 से लेकर 2014 तक एपस्टीन के साथ बात की थी, कम से कम इन 3 सालों का इमेल चैट सामने आया है. एक ईमेल में मेटे-मैरिट ने एपस्टीन से पूछा कि क्या "अगर एक मां अपने 15 साल के बेटे को ऐसा वॉलपेपर लेने को कहे जिसमें सर्फबोर्ड ले जा रही दो नंगी महिलाए हों तो क्या यह सही है."

    Latest and Breaking News on NDTV

    अब ऐसी चैट सामने आने के बाद मेटे-मैरिट ने एपस्टीन के साथ अपने रिश्ते को "शर्मनाक" बताया है. उन्होंने कहा, "मैंने खराब निर्णय लिए और मुझे एपस्टीन के साथ किसी भी तरह के संपर्क पर गहरा अफसोस है". नॉर्वे के शाही महल के अनुसार, मेटे-मैरिट ने 2014 में एपस्टीन के साथ किसी तरह की बातचीत बंद कर दिया थी क्योंकि उन्हें लगा कि एपस्टीन "क्राउन प्रिसेंस के साथ अपने रिश्ते के दम पर अन्य लोगों के साथ लाभ उठाने की कोशिश कर रहा था". नॉर्वे की प्रधान मंत्री जोनास गहर स्टोरे ने भी कहा है कि क्राउन प्रिंसेस ने गलत जजमेंट किया था.

    तांत्रिक से कर ली शादी

    मेटे-मैरिट के एपस्टीन विवाद और होइबी के मुकदमे ही नॉर्वे के शाही परिवार के लिए काला धब्बा नहीं हैं. शाही प्रिंस हाकॉन की बहन राजकुमारी मार्था लुईस के बिजनेस वेंचर्स की भी बार-बार आलोचना हुई है. 2024 में, लगभग उसी समय जब होइबी का मामला सुर्खियों में था, उन्होंने एक अमेरिकी स्वघोषित तांत्रिक ड्यूरेक वेरेट से शादी कर ली.

    क्या क्यूबा में भी होगा सत्ता परिवर्तन? ट्रंप ने वेनेजुएला के जरिए बढ़ाया दबाव

    पूरी स्टोरी पढ़ें

    NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

    फॉलो करे:
    Norway Crown Princess, Norway Crown Princess Scandal, Norway Crown Princess Son Scandal, Norway Crown Family Scandal, Norway Crown Family Sex Scandals
    Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com