विज्ञापन
This Article is From Feb 21, 2024

अमेरिका : पहली गिरफ्तारी के बाद पुलिस अधिकारी का नदी में मिला शव

पुलिस के अनुसार, कार की ड्राइवर सीट की खिड़की नीचे गिरी हुई थी और पुलिसकर्मी का शव उसके पास नदी के किनारे मिला था. हालांकि, पुलिस अभी तक यह तय नहीं कर पाई है कि कार नदी में कैसे गिरी,

अमेरिका : पहली गिरफ्तारी के बाद पुलिस अधिकारी का नदी में मिला शव
पुलिस अधिकारी पहले एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करता था.

एक 35 वर्षीय अमेरिकी पुलिस अधिकारी का शव नदी किनारे मिलने से हड़कंप मच गया है. जानकारी के मुताबिक, टेनेसी प्रांत में उसकी नई ज्वाइनिंग बतौर डिप्टी शेरिफ के तौर पर हुई थी. पुलिस अधिकारी का नाम रॉबर्ट जॉन लियोनार्ड है. पुलिस अधिकारी के साथ एक महिला का भी शव बरामद किया गया है. ख़बर के मुताबिक, शेरिफ जॉन लियोनार्ड ने एक महिला को गिरफ्तार किया था. ये उसकी पहली गिरफ्तारी थी. गिरफ्तारी से पहले उसने अपनी पत्नी को मैसेज भी किया था.

वैलेंटाइन डे के दिन पुलिस को 911 पर एक कॉल आया, जिसमें बताया गया कि 10 बजे एक महिला और शख्स के बीच ब्रिज पर लड़ाई हो रही है. महिला को जॉन लियोनार्ड द्वारा गिरफ्तार किया गया था. 

पत्नी को किया मैसेज

पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि शेरिफ जॉन लियोनार्ड ने पहली गिरफ्तारी के बाद अपनी पत्नी को इसके बारे में जानकारी दी थी. पुलिस ने जानकारी दी कि लियोनार्ड से संपर्क करने की कोशिश की गई, मगर विफल होने के बाद सर्च टीम द्वारा खोजबीन शुरू कर दी गई. पुलिस ने सैटेलाइट ट्रैंकिग का इस्तेमाल कर शेरिफ को खोजना शुरू किया. पुलिस ने कार का पता लगाने के लिए सैटेलाइट ट्रैकिंग का इस्तेमाल किया और गुरुवार को उसे टेनेसी नदी के नीचे से बाहर निकाला गया. जानकारी के मुताबिक, महिला का शव कार के अंदर पाया गया.

रास्ता भटक गया था- पुलिस

पुलिस के अनुसार, कार की ड्राइवर सीट की खिड़की नीचे गिरी हुई थी और पुलिसकर्मी का शव उसके पास नदी के किनारे मिला था. हालांकि, पुलिस अभी तक यह तय नहीं कर पाई है कि कार नदी में कैसे गिरी, मगर पुलिस ने बताया कि मैसेज करते समय  लियोनार्ड दूसरे रास्ते पर आ गया था.

एक वर्कर से पुलिस तक का सफ़र

लियोनार्ड पहले कंस्ट्रक्शन में वर्कर था. बहुत लंबे अरसे के बाद उसे पुलिस में नौकरी हुई. दिसंबर में उसने पुलिस की नौकरी ज्वाइन की. लियोनार्ड के 5 बच्चे हैं. अपने सपने को पूरा करने के लिए उसने पुलिस की नौकरी ज्वाइन की.

इसे भी पढ़ें- जो बाइडेन या डोनाल्ड ट्रंप में से कोई भी राष्ट्रपति की दौड़ से हुआ बाहर तो क्या मोड़ लेगी अमेरिका की राजनीति? जानें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Robert John Leonard, US Cop Found Dead, US Latest News In Delhi, US Latest Updates
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com