- मुंबई के जुहू में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर बाइक सवार तीन अपराधियों ने फायरिंग की है
- टाइगर श्रॉफ सुरक्षित हैं जबकि उनकी गाड़ी चालक इस घटना में घायल हो गया है
- मुंबई पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि फायरिंग की जांच अभी जारी है
बॉलीवुड से बड़ी खबर है. मुंबई के जुहू में बॉलीवुड स्टार टाइगर श्रॉफ पर शाम सात बजे फायरिंग की गई. अभिनेता टाइगर श्रॉफ सुरक्षित बताए जा रहे हैं. हालांकि, इस घटना में अभिनेता के ड्राइवर घायल बताए जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि अभिनेता पर बाइक सवार तीन लोगों ने गोलियां चलाईं. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए.
अभी जांच चल ही रही थी कि इस बीच लॉरेस बिश्नोई गैंग ने इस घटना की जिम्मेवारी ले ली. फेसबुक पर एक ऑडियो शेयर किया गया. इसमें घटना की पूरी वजह बताते हुए सलमान खान और बॉलुवुड को धमकी दी गई.
फायरिंग के समय का वीडियो
#BREAKING: Attack on Bollywood Actor Tiger Shroff by gunmen of Lawrence Bishnoi gang captured on camera by a bystander. As the car exits the soccer ground in Juhu area of Mumbai in India, multiple shots fired. Injured can be heard screaming. Massive manhunt launched by cops. https://t.co/1lWXl0qMul
— Aditya Raj Kaul (@AdityaRajKaul) October 18, 2026
सुनिए ऑडियो में क्या बोला
"राम राम जी सारे भाइया ने. मैं अनिल पंडित, लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई. जो आज ये मुंबई में टाइगर श्राफ का काम हुआ है, इसकी जिम्मेदारी मैं अनिल पंडित और मेरा बड़ा भाई अर्मन संधु लेते हैं. इसको हमने समझाया था, लेकिन इसको समझ नहीं आई. और जो भी पूरी फिल्म इंडस्ट्री में हमसे अलग होकर काम करेगा या सलमान खान के साथ मिलकर काम करेगा, उसको मार देंगे हम. और ये पहली और आखिरी चेतावनी है, ये सलमान खान दाऊद का... हो रखा है. और दाऊद नाम का... हमने पाल रखा है. और बात सुन सलमान खान ध्यान से, अगर तूने मेरे बड़े भाई लॉरेंस बिश्नोई से या बिश्नोई समाज से माफी नहीं मांगी ना तो तेरे घर में ना कुत्ता भी नहीं छोड़ेंगे. तेरे पूरे परिवार का नाश कर दूंगा. ये बात माइंड में बिठा लेना. जो तू सोचना है ना कि तू सिक्योरिटी में है, कुछ नहीं होगा. तेरा वो हाल करेंगे तेरी सिक्योरिटी के अंदर ही ये ना पूरी दुनिया याद रखेगी. और इससे अलग कुछ कुत्ते हमारे भाई के खिलाफ जो भोंक रहे हैं ना ये, फिल्म लेने के लिए जो भोंकते हैं, तुम भी तैयार रहना. थोड़ा टाइम जरूर लग सकता है पर नंबर सबका आएगा. "
इस ऑडियो से ये साफ हो गया है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग सलमान खान और उनके दोस्तों का पीछा नहीं छोड़ने जा रहा है. बॉलीवुड में जाहिर है इस घटना के बाद चिंता की लहर साफ दिख रही है.
यह भी पढ़ें-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं