विज्ञापन
This Article is From Jul 09, 2017

भीषण गर्मी की चपेट में अमेरिका, 131 साल का रिकॉर्ड टूटा

लॉस एंजेलिस में शनिवार को 36.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जिसने वर्ष 1886 में दर्ज 35 डिग्री सेल्सियस के रिकॉर्ड को तोड़ दिया.

भीषण गर्मी की चपेट में अमेरिका, 131 साल का रिकॉर्ड टूटा
प्रतीकात्मक फोटो.
  • लॉस एंजेलिस में शनिवार को 36.6 डिग्री तापमान दर्ज हुआ
  • इससे पहले 1886 में 35 डिग्री तापमान दर्ज हुआ था
  • मौसम विभाग ने और अधिक गर्मी की चेतावनी जारी की
लॉस एंजेलिस: अमेरिका के लॉस एंजेलिस में शनिवार को पड़ी भीषण गर्मी से उच्च तापमान का 131 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया. समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने नेशनल वेदर सर्विस (एनडब्ल्यूएस) के हवाले से बताया, लॉस एंजेलिस में शनिवार को 36.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जिसने वर्ष 1886 में दर्ज 35 डिग्री सेल्सियस के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. एनडब्ल्यूएस के अनुसार, रविवार दोपहर से शाम तक इस क्षेत्र में दोबारा रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ेगी.

एनडब्ल्यूएस ने चेताया, यह एक खतरनाक स्थिति है जो गर्मी से संबंधित बीमारियों का कारण बन सकती है. खासकर उन लोगों के लिए जिनके पास एयर कंडीशनिंग की सुविधा नहीं है. बिजली कटौती की भी अधिक संभावना है. लॉस एंजेलिस के कुछ जिलों में रविवार रात 11 बजे तक अत्यधिक गर्मी की चेतावनी जारी की गई है.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
लेखक के बारे में
img
इंडो-एशियन न्यूज़ सर्विस
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
America, Los Angeles, Record, Heat, Met Department
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com