विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Jun 13, 2022

अमेरिका के शिकागो में दिनदहाड़े हो रही हैं गोलीबारी की घटनाएं, ताजा हमलों में 5 की गई जान

शनिवार तड़के लगभग 2:27 बजे साउथ इंडियाना के 2800 ब्लॉक में एक 34 वर्षीय व्यक्ति वाहन के अंदर घायल मिला. उसे कई गोलियां लगीं थी और गंभीर हालत में शिकागो मेडिकल सेंटर विश्वविद्यालय ले जाया गया. एनबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, बाद में उसकी मौत हो गई.

Read Time: 3 mins
अमेरिका के शिकागो में दिनदहाड़े हो रही हैं गोलीबारी की घटनाएं, ताजा हमलों में 5 की गई जान
इस सप्ताह के अंत में अब तक पूरे शिकागो में गोलीबारी की घटनाओं में 16 लोग घायल हुए है.(File)
शिकागो:

अमेरिका के शिकागो में शनिवार को गोलीबारी की हुई कई घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई. जबकि 16 लोग घायल हुए हैं. पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि इस सप्ताह के अंत में अब तक पूरे शिकागो में गोलीबारी की घटनाओं में 16 लोग घायल हुए है.अधिकारियों ने कहा कि दक्षिण अल्बानी के 0-100 ब्लॉक में शनिवार सुबह लगभग 12:19 बजे एक 37 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई. महिला पर ये हमला उस समय हुआ, जब वो एक वाहन में सफर कर रही थी. इस दौरान अज्ञात अपराधियों ने गोलियां चलाईं और वहां से भाग गए. पीड़िता को सिर और शरीर के कई हिस्सों में गोलियां लगीं थी. उसे गंभीर हालत में स्ट्रोगर अस्पताल ले जाया गया. बाद में उसे मृत घोषित कर दिया गया.

एक अन्य घटना शनिवार तड़के लगभग 2:27 बजे साउथ इंडियाना के 2800 ब्लॉक में हुई है. यहां एक 34 वर्षीय व्यक्ति वाहन के अंदर घायल मिला. उसे कई गोलियां लगीं थी और गंभीर हालत में शिकागो मेडिकल सेंटर विश्वविद्यालय ले जाया गया. एनबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, बाद में उसकी मौत हो गई.

ये भी पढ़ें- जनता की भलाई के लिए अनाज भंडार को मजबूत करने की जरूरत, WTO की बैठक में बोले वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल

सबसे हालिया घटना में एक 23 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है और तीन अन्य घायल हुए हैं. साउथ डेमन के 8600 ब्लॉक में शनिवार दोपहर करीब 3:20 बजे गोली बारी की ये घटना हुई है. अधिकारियों ने कहा कि चार लोग एक गली में थे, जब एक अज्ञात वाहन के अंदर बैठे एक व्यक्ति ने गोलियां चलाईं. जिसमें 23 वर्षीय व्यक्ति को कई गोलियां लगीं और एडवोकेट क्राइस्ट मेडिकल सेंटर में उसकी मौत हो गई.

अधिकारियों ने कहा कि सप्ताहांत की पहली घातक शूटिंग में, दक्षिण जस्टिन के 6800 ब्लॉक में शुक्रवार शाम लगभग 5:02 बजे एक 25 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई.  अधिकारियों ने कहा कि दूसरी घातक शूटिंग में, वेस्ट 18 स्ट्रीट के 400 ब्लॉक में शुक्रवार रात लगभग 11:05 बजे 26 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई.

VIDEO: मुस्लिम संगठन 'जमाअत उलमा ए हिंद' का आरोप, एजेंडे के तहत दंगे किए गए

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
2 अगस्त 1990 का वो दिन फिर क्यों याद आया? गल्फ वॉर में कैसे फंसे थे ब्रिटिश एयरवेज के 367 यात्री
अमेरिका के शिकागो में दिनदहाड़े हो रही हैं गोलीबारी की घटनाएं, ताजा हमलों में 5 की गई जान
अमेरिका में कार हादसे में 3 भारतीय मूल के छात्रों की मौत, 2 घायल
Next Article
अमेरिका में कार हादसे में 3 भारतीय मूल के छात्रों की मौत, 2 घायल
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;