
Quick Reads
Summary is AI generated, newsroom reviewed.
फ्रांस के दक्षिणी शहर टुलूज में बुधवार को अलकायदा के सदस्य होने का दावा करने वाले एक व्यक्ति ने बैंक में चार लोगों को बंधक बना लिया।
टीवी चैनल 'बीएफएमटीवी' के अनुसार पुलिस ने बताया कि माना जा रहा है कि अलकायदा सदस्य ने बैंक परिसर में एक गोली दागी लेकिन किसी के हताहत होने की उम्मीद नहीं है। टुलूज शहर में ही अलकायदा की विचारधारा से प्रेरित एक व्यक्ति ने मार्च में तीन सैनिकों एवं चार यहूदियों की हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्यारे को मार गिराया था।
एक अन्य घटना क्रम में फ्रांसीसी नागरिक एवं अलकायदा के वरिष्ठ सदस्य नामेन माजीशी को पाकिस्तानी सेना ने गिरफ्तार किया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार पाकिस्तानी सेना के सूत्रों ने बताया कि वे यह नहीं बता सकते कि यह गिरफ्तारी किस समय हुई।
गिरफ्तार किया गया शख्स युनस अल मॉरितियान का करीबी साथी है। अल मॉरितियान को ओसामा बिन लादेन ने अफ्रीका में अपना कमांडर बनाया था। सैन्य सूत्रों ने बताया कि अल मॉरितियान को पिछले साल क्वे टा से गिरफ्तार कर लिया गया था। उसकी गिरफ्तारी के बाद माजीशी ईरान भाग गया था।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं