अलास्का एयरलाइंस के बोइंग 737-9 मैक्स विमान (Alaska Airlines Boeing) का दरवाजा 6 जनवरी को अचानक टूटकर हवा में उड़ (Alaska Airlines Incident) गया था. इस घटना से यात्री दहशत में आ गए थे. अब इस घटना की जिम्मेदारी बोइंग के मुख्य कार्यकारी डेव कैलहौन ने ली है. मंगलवार को उन्होंने "पूर्ण पारदर्शिता" बरतने की कसम खाते हुए कहा कि एयरलाइंस इस संकट से बाहर निकलने की कोशिश में पूरी तरह से जुटी हुई है.
ये भी पढ़ें-प्लेन से 20 मिनट तक बाहर लटका रहा पायलट, फिर भी बच गई जान, पूरा मामला जान दंग रह जाएंगे आप
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ का बड़ा खुलासा -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
हम अपनी गलती स्वीकार करते हैं-बोइंग सीईओ
शुक्रवार की आपातकालीन लैंडिंग के बाद बुलाई गई एक सुरक्षा बैठक में कर्मचारियों से कहा, "हम अपनी गलती स्वीकार करते हुए इस नंबर को अप्रोच करने जा रहे हैं. हम हर कदम पर 100 प्रतिशत और पूरी पारदर्शिता के साथ इस पर काम करने जा रहे हैं." बता दें कि जनवरी 2020 में डेव कैलहौन ने बोइंग की टॉप पोजीशन संभाली थी, उस समय कंपनी 737 मैक्स पर दो घातक दुर्घटनाओं से जूझ रही थी. उन्होंने इस घटना की जांच करने वाले राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्धता जताई. कंपनी द्वारा जारी टिप्पणियों के मुताबिक, डेव कैलहौन ने कहा, एनटीएसबी "जितना अच्छा हो उतना अच्छा है. "मुझे उनके हर कदम पर भरोसा है कि वे किसी नतीजे पर पहुंचेंगे. "
अलास्का एयरलाइंस घटना के बाद रोके गए 9 विमान
फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन के साथ अमेरिकी नियामकों ने अलास्का एयरलाइंस जेट की तरह ही कॉन्फ़िगरेशन वाले 171 737 मैक्स 9 विमानों को रोक दिया है. बता दें कि प्रभावित पैनल, दरवाज़ा प्लग, का इस्तेमाल विमानों में गैरजरूरी इमरजेंसी एग्जिट के लिए किया जाता है. एनटीएसबी जांचकर्ताओं ने सोमवार को कहा कि यह हिस्सा सही से नहीं लगाया गया था. मंगलवार को, एफएए ने कहा कि वह अभी भी ग्राउंडेड विमानों के लिए विस्तृत निरीक्षण निर्देशों को अंतिम रूप देने के लिए बोइंग के साथ काम कर रहा है.
निर्देशों के संशोधित वर्जन पर होगी समीक्षा-AFAA
एफएए ने मंगलवार को कहा, "बोइंग ने कल निर्देशों का प्रारंभिक वर्जन पेश किया था, प्रतिक्रिया में मिले फीडबैक की वजह से वह अब इसमें संशोधन कर रहे हैं. बोइंग से निर्देशों का संशोधित वर्जन मिलने पर एफएए इसकी समीक्षा करेगा." वहीं बोइंग ने कहा कि वह जरूरत पर ग्राहकों और एफएए के संपर्क में है.बोइंग के प्रवक्ता ने कहा, प्रक्रिया के हिस्से के रूप में, हम उनकी प्रतिक्रिया और जरूरतों के आधार पर अपडेट कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें-अलास्का एयरलाइंस के प्लेन का दरवाजा हवा में उड़ने की घटना के बाद जेट में मिली ये बड़ी खामी
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं