अलास्का एयरलाइंस के बोइंग 737-9 मैक्स विमान (Alaska Airlines Boeing) का दरवाजा 6 जनवरी को अचानक टूटकर हवा में उड़ (Alaska Airlines Incident) गया था. फ्लाइट के उड़ान भरने के थोड़ी ही देर बाद हवा में दरवाजा उड़ने से यात्री दहशत में आ गए. गनीमत यह रही कि सभी यात्री सुरक्षित हैं. इस घटना के कारण की जांच चल रही थी. आखिरकार ये घटना क्यों हुई. इस जांच के बीच एक बड़ी जानकारी सामने आई है. बोइंग 737 मैक्स जेट में बोल्ट ढीले पाए गए हैं. यूनाइटेड एयरलाइंस ने सोमवार को कहा कि उसे अलास्का एयरलाइंस की फ्लाइट घटना के बाद शुरुआती जांच में अपने बेड़े में बोइंग 737 मैक्स 9 विमानों के बोल्ट ढीले मिले हैं.
ये भी पढ़ें-Alaska Airline की टूटी खिड़की से गिरा था iPhone, 16000 फीट की ऊंचाई से गिरने के बावजूद नहीं आई एक खरोंच
-
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
"बोल्टों को बहुत ज्यादा कसने की जरूरत"
कैरियर ने कहा कि यूनाइटेड एयरलाइंस को दरवाजे के प्लग के इंस्टॉलेशन से संबंधित बातों का पता चला है. दरअसल बोल्टों को बहुत ज्यादा कसने की जरूरत होती है. बता दें कि शुक्रवार को अलास्का एयरलाइंस के एक यात्री विमान का दरवाजा प्लग कंपोनेंट फटने के बाद इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी थी. यूनाइटेड ने एक बयान में कहा, "हम आने वाले दिनों में अपने बोइंग 737 मैक्स 9 को सेवा में वापस लाने के लिए काम कर रहे हैं."
9 उड़ानें पहले ही रद्द, आज और रद्द होने की उम्मीद
कैरियर मे कहा कि यूनाइटेड ने घटना के बाद से 200 MAX 9 उड़ानें रद्द कर दी हैं. मंगलवार को भी "महत्वपूर्ण रद्दीकरण" की उम्मीद है. बता दें कि डोर प्लग एक कवर पैनल है, जिसका इस्तेमाल छोटे सीट कॉन्फ़िगरेशन वाले विमानों में गैरजरूरी इमरजेंसी निकास को भरने के लिए किया जाता है. अलास्का एयरलाइंस की घटना के बाद, फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) ने ऑपरेटरों को समान कॉन्फ़िगरेशन वाले 171 जेट विमानों का ऑपरेशन रोकने का आदेश दिया.
दरवाजों के प्लग और फास्टनर दोनों की होगी जांच
अमेरिकी जांचकर्ता इस घटना की जांच कर रहे हैं लेकिन विश्लेषकों का मानना है कि यह खराबी विनिर्माण या गुणवत्ता नियंत्रण दोष की वजह से हो सकती है. बता दें कि युनाइटेड के पास 79 मैक्स 9 विमानों के साथ सबसे बड़ा बेड़ा है. सोमवार को, एफएए ने ऐलान किया कि उसने वाहकों के लिए निरीक्षण पूरा करने को लेकर एक रोडमैप को मंजूरी दे दी है, जिसमें बाएं और दाएं दरवाजे के प्लग, घटक और फास्टनर दोनों शामिल हैं.
चेकिंग के दौरान गायब मिले थे नट-बोल्ट
हालांकि, यूनाइटेड ने कहा कि वह अभी भी पूर्ण निरीक्षण प्रक्रिया पर अंतिम मंजूरी का इंतजार कर रहा है. दिसंबर में, बोइंग के नियमित रखरखाव के समय एक अंतरराष्ट्रीय ऑपरेटर को नट-बोल्ट गायब होने का पता चला था. उसके बाद बोइंग ने एयरलाइंस से ढीले हार्डवेयर की जांच के लिए अतिरिक्त निरीक्षण करने की अपील की.
ये भी पढ़ें-डीजीसीए ने एयरलाइंस से अपने बोइंग 737-8 मैक्स विमानों के आपातकालीन निकास का निरीक्षण करने को कहा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं