United Airlines Shocking Video: सोशल मीडिया पर पैसेंजर का प्लेन के अंदर से एक शॉकिंग वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में एक यात्री उड़ान भर रहे प्लेन की सीट को लात मारकर तोड़ता दिख रहा है. यह मामला ऑस्टिन से लॉस एंजिलेस जाने वाली यूनाइटेड एयरलाइंस फ्लाइट का है. यात्री की इस वाहियात हरकत का वीडियो अब सोशल मीडिया वायरल हो रहा है. ऐसा करने के दौरान इस यात्री को फ्लाइट अटेंडेंट नहीं रोक रहा है, लेकिन प्लेन में मौजूद बाकी यात्रियों ने इसका विरोध किया और फिर इसे पुलिस के हवाले कर दिया. वहीं, इस फ्लाइट में मौजूद कैलिफोर्निया का एक यात्री गिनो गलौफरो ने यह सारा वाकया बताया है.
यात्री ने तोड़ी फ्लाइट की सीट (Passenger repeatedly kicking plane seat)
डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, कैलिफोर्निया बेस्ड यात्री गिनो गलौफरो प्लेन में इस शोर से उठ गया और उसने देखा कि एक यात्री प्लेन की सीट को तोड़ने में लगा है. गिनो गलौफरो ने उसे समझाने की भी कोशिश की, लेकिन वो नहीं माना. गिनो गलौफरो ने डेली मेल को आगे बताया, 'मैं उठा तो देखा कि एक शख्स सीट पर लगातार लात मार रहा था, फ्लाइट अटेंडेंट दो बार आए, लेकिन कोई भी कुछ भी नहीं कर रहा था, वहीं, मैंने भी उसे रोकने की कोशिश की और दो अन्य यात्रियों के साथ मैंने जिप से उसके हाथ-पैर बांधे और फिर उसे सीट पर सीट बेल्ट से बांध दिया, हम LAX से 40 मिनट की दूरी पर थे, जब हम उतरे तो पुलिस आई और इसे ले गई'.
-
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit | भारत अब सिर्फ बाजार नहीं, वैश्विक प्रभाव का केंद्र बन रहा है', प्रसन्ना मोहिले -
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी
यात्री को कर दिया बैन (United Airlines Shocking Video)
वहीं, इस मामले पर यूनाइटेड एयरलाइंस ने एक बयान जारी किया और पुष्टि की इस यात्री को उनकी एयरलाइंस से उड़ान भरने के लिए हमेशा के लिए प्रतिबंधित कर दिया है. एयरलाइंस ने अपने बयान में कहा है, '16 नवंबर को, एक यात्री के एग्रेसिव होने के बाद स्थानीय कानून प्रवर्तन ने लॉस एंजिल्स अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतने के बाद यूनाइटेड फ्लाइट 502 से संपर्क किया, हम स्थिति से निपटने, मदद करने और जहाज पर सभी यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए काम करने के लिए अपने दल का धन्यवाद करते हैं, हमने इस यात्री को भविष्य में यूनाइटेड की सभी उड़ानों से बैन कर दिया है'.
ये भी देखें:- रनवे पर नेवला गैंग ने सांप का कर दिया खेला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं