नई दल्ली: विमानन नियामक नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने शनिवार को घरेलू एयरलाइन को अपने बेड़े में सभी बोइंग 737-8 मैक्स विमानों के आपातकालीन निकास का तुरंत निरीक्षण करने का निर्देश दिया. यह निर्देश अलास्का एयरलाइंस में बोइंग 737-9 मैक्स विमान से जुड़ी घटना के मद्देनजर दिया गया है.
अलास्का एयरलाइंस की उड़ान के दौरान शुक्रवार को बोइंग 737-9 श्रृंखला के एक विमान की एक खिड़की और मुख्य भाग का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था. विमान के उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद उसकी एक खिड़की में छेद हो जाने की वजह से केबिन के भीतर दबाव कम हो गया. इसके अलावा विमान के मुख्य भाग का कुछ हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया था.
-
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
डीजीसीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अलास्का एअरलाइंस की घटना के बाद बोइंग 737-8 मैक्स विमानों को लेकर निर्देश एहतियाती उपाय है. अधिकारी ने कहा, ‘‘डीजीसीए ने सभी भारतीय एयरलाइन को निर्देश दिया है कि वे वर्तमान में अपने बेड़े के हिस्से के रूप में संचालित सभी बोइंग 737-8 मैक्स विमानों पर आपातकालीन निकास का एक बार निरीक्षण करें.''
जब यह पूछा गया कि क्या निरीक्षण से उड़ान कार्यक्रम प्रभावित हो सकता है, तो अधिकारी ने नहीं में जवाब दिया. वर्तमान में, एयर इंडिया एक्सप्रेस, स्पाइसजेट और अकासा एयर के बेड़े में बोइंग 737-8 मैक्स विमान हैं.
ये भी पढे़ं:-
क्या है बंगाल का राशन घोटाला? जिसकी जांच के दौरान ED अफसरों पर भी हुए हमले; जानें कब क्या हुआ
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं