अमेरिका के टेक्सास में एक हवाई अड्डा कर्मचारी की यात्री विमान के इंजन की चपेट में आने से मौत हो गई. कर्मचारी की मौत स्थानीय समयानुसार रात करीब 10 बजकर 25 मिनट पर हुई, जब ‘डेल्टा एयर लाइन्स' का एक विमान लॉस एंजिलिस से सैन एंटोनियो (टेक्सास) पहुंचा था. विमान का एक इंजन चल रहा था और वह आगमन द्वार पर पहुंच रहा था तभी कर्मचारी उसकी चपेट में आ गया.
राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (एनटीएसबी) के अनुसार, कर्मचारी शुक्रवार को टेक्सास के सैन एंटोनियो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान के इंजन में ‘‘फंस गया'' . कर्मचारी का नाम बोर्ड ने उजागर नहीं किया. एनटीएसबी की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, बोर्ड अटलांटा स्थित एयरलाइन के साथ ‘‘संपर्क में'' है, जो घटना से जुड़ी ‘‘ जानकारी एकत्रित कर रही है.''डेल्टा एयरलाइन ने एक बयान में कहा, ‘‘ इस मुश्किल समय में हमारी संवेदनाएं कर्मचारी के परिवार, दोस्तों तथा प्रियजन के साथ हैं और हम उनके साथ खड़े हैं.''
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
‘यूनिफी एविएशन' ने कर्मचारी को काम पर रखा था. यह कंपनी विभिन्न एयरलाइन के ‘ग्राउंड हैंडलिंग' कार्यों में मदद करती है.‘यूनिफी एविएशन' ने भी घटना पर शोक व्यक्त किया है. गौरतलब है कि इसी तरह की एक घटना पिछले साल के आखिर में अलबामा में हुई थी जब हवाई अड्डे के एक कर्मचारी की विमान के इंजन में फंसने से जान चली गई थी.
ये भी पढ़ें : किशनगंज पुल ढहने के मामले में एनएचएआई ने चार अधिकारियों को निलंबित किया
ये भी पढ़ें : ओडिशा के गंजम में बसों के बीच आमने-सामने की टक्कर, 12 की मौत
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं