विज्ञापन
This Article is From Mar 07, 2019

लड़ाकू विमान उड़ाने वाली अमेरिकी वायुसेना की पहली महिला पायलट ने खोला राज़, कहा - वरिष्ठ अधिकारी ने किया मेरा बलात्कार

मैकसेली ने कहा, ‘‘मैंने खुद को दोषी माना. मैं शर्मिंदा एवं असमंजस में थी और मैंने सोचा कि मैं मजबूत हूं लेकिन खुद को लाचार महसूस किया.

लड़ाकू विमान उड़ाने वाली अमेरिकी वायुसेना की पहली महिला पायलट ने खोला राज़, कहा - वरिष्ठ अधिकारी ने किया मेरा बलात्कार
अमेरिकी वायु सेना में लड़ाकू विमान उड़ाने वाली पहली महिला और एरिजोना से सांसद मार्था मैकसेली
वॉशिंगटन:

अमेरिकी वायु सेना में लड़ाकू विमान उड़ाने वाली पहली महिला और एरिजोना से सांसद मार्था मैकसेली (Martha McSally) ने खुलासा किया कि वायु सेना में सेवारत रहने के दौरान एक वरिष्ठ अधिकारी ने उनका बलात्कार किया था.  वायु सेना में 26 साल सेवा देने वाली 52 वर्षीय मैकसेली ने लड़ाकू स्क्वाड्रन (सैन्य विमान एवं चालक दल के सदस्यों) की कमान संभाली है. सेना में यौन उत्पीड़न पर सीनेट की एक उपसमिति में सुनवाई के दौरान भावुक होते हुए उन्होंने इस हादसे के बारे में बताया.

मैकसेली ने कहा, "सेना में यौन उत्पीड़न का शिकार होने वालों में मैं भी शामिल हूं लेकिन कई अन्य बहादुर पीड़ितों की तरह मैंने यौन उत्पीड़न की जानकारी नहीं दी." उन्होंने कहा, “कई अन्य महिलाओं एवं पुरुषों की तरह मैंने उस वक्त की व्यवस्था पर भरोसा नहीं किया.''

अपने ही बेटे की देखभाल नहीं कर पा रहा था पिता, गुंडे को पैसे देकर बोला- डाल दो तेज़ाब

मैकसेली ने कहा, ‘‘मैंने खुद को दोषी माना. मैं शर्मिंदा एवं असमंजस में थी और मैंने सोचा कि मैं मजबूत हूं लेकिन खुद को लाचार महसूस किया.

रिपब्लिकन सांसद ने कहा, “अपराधियों ने अपनी ताकतों का अत्याधिक दुरुपयोग किया,” उन्होंने कहा, ‘‘एक मामले में मुझे शिकार बनाया और एक वरिष्ठ अधिकारी ने मेरे साथ बलात्कार किया.”  मैकसेली ने कहा कि वह इस वाकये को लेकर कई सालों तक चुप रहीं. साथ ही उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद उन्होंने सेना छोड़ने का फैसला किया था.

पाकिस्तान भी हुआ विंग कमांडर अभिनंदन का 'मुरीद', सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस पाक विज्ञापन में कुछ ऐसे दिखे...

उन्होंने कहा, “लेकिन बाद में मेरे करियर में, जैसे-जैसे सेना घोटालों में घिरती रही तो मुझे महसूस हुआ कि कुछ लोगों को पता चलना चाहिए कि मैं भी पीड़ित हूं.

इनपुट - भाषा

VIDEO: और घातक हुआ भारतीय वायुसेना का मिग-29 लड़ाकू विमान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Air Force Pilot, Rape, US Senator, Martha McSally, Rape With Pilot, US Air Force, Air Force Pilot Rape
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com