विज्ञापन
This Article is From Oct 21, 2013

पाक सैनिकों की ओर से संघर्ष विराम उल्लंघन हुआ तेज

पाक सैनिकों की ओर से संघर्ष विराम उल्लंघन हुआ तेज
जम्मू:

संघर्ष विराम उल्लंघन तेज करते हुए पाकिस्तानी सैनिकों ने रात में जम्मू जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की छह अग्रिम चौकियों पर गोलीबारी की।

एक वरिष्ठ बीएसएफ अधिकारी के अनुसार पाकिस्तानी रेंजर्स ने रात साढ़े आठ बजे से आरएस पुरा सब सेक्टर में छह सीमा चौकियों पर अकारण गोलीबारी की। दो चौकियों पर मोर्टार गोले दागे गए।

अधिकारी के अनुसार बीएसएफ के जवानों ने प्रभावी तरीके से जवाबी कार्रवाई की। दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी हुई। इस गोलीबारी में भारतीय पक्ष में कोई हताहत नहीं हुआ।

पाकिस्तानी सैनिकों ने रात जम्मू में 14 अग्रिम भारतीय चौकियों और नागरिक क्षेत्रों पर गोले दागे थे जिनमें दो बीएसएफ जवान घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार जम्मू, सांबा और कठुआ जिलों में आरएस पुरा, पर्गवाल, सांबा, हीरानगर और जग्नोकाह में 14 अग्रिम चौकियों एवं नागरिक क्षेत्रों पर गोलियां चलाई थी और मोर्टार गोले दागे थे।

पुलिस के मुताबिक पाकिस्तानी सैनिकों ने 82 एम एम मोर्टार दागे जो आरएस पुरा में नागरिक क्षेत्र में गिरे जिससे वहां लोगों में दहशत फैल गई।

पुलिस के अनुसार निकोवाल सीमा क्षेत्र में दो बीएसएफ जवान घायल हो गए। बीएसफ के जवानों ने प्रभावी तरीके से जवाबी कार्रवाई की। सुबह तक दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी होती रही।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
भारत-पाक संबंध, युद्धविराम का उल्लंघन, Indo-Pak Relations, Ceasefire Violation
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com