विज्ञापन
This Article is From Sep 16, 2017

लंदन में आतंकी हमले के बाद ट्रंप ने थेरेसा को फोन किया, सहयोग की प्रतिबद्धता जताई

लंदन के एक स्टेशन पर भूमिगत ट्रेन में शुक्रवार को विस्फोट हुआ, कम से कम 22 लोग घायल हुए

लंदन में आतंकी हमले के बाद ट्रंप ने थेरेसा को फोन किया, सहयोग की प्रतिबद्धता जताई
लंदन में आतंकी हमले के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे को फोन किया.
  • ट्रंप ने हमले में घायल लोगों के प्रति सहानुभूति जताई
  • दुनियाभर में हमलों को रोकने के लिए ब्रिटेन को सहयोग देगा अमेरिका
  • लंदन में ट्रेन में आईईडी से किया गया विस्फोट
वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे को लंदन आतंकी हमले के बाद फोन किया और दुनियाभर में हमलों को रोकने के लिए ब्रिटेन के साथ ‘‘करीबी सहयोग’’ जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई.

लंदन के एक स्टेशन पर खचाखच भरी भूमिगत ट्रेन में शुक्रवार को आईईडी विस्फोट में कम से कम 22 लोग घायल हो गए.

यह भी पढ़ें : लंदन की अंडरग्राउंड ट्रेन में धमाका, पुलिस ने कहा- यह आतंकी घटना

व्हाइस हाउस ने एक बयान में कहा कि टेलीफोन पर बातचीत के दौरान, ट्रंप ने हमले में घायल लोगों के प्रति सहानुभूति एवं संवेदना प्रकट की.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
London Terror Attack
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com