अफगानिस्तान (Afghanistan)में सत्ता पर काबिज तालिबान सरकार के अंतरिम विदेश मंत्री के आगामी दिनों में पाकिस्तान (Pakistan) का दौरा करने की उम्मीद है. दोनों देशों के बीच संबंधों को फिर से स्थापित करने के प्रयासों के तहत यह यात्रा होगी. शनिवार को मीडिया में आयी एक खबर में यह कहा गया था. आमिर खान मुत्तकी (Amir Khan Muttaqi) को पिछले महीने पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने अपनी काबुल यात्रा के दौरान आमंत्रित किया था. अफगानिस्तान पर 15 अगस्त को तालिबान के नियंत्रण के बाद वहां के अंतरिम विदेश मंत्री का पाकिस्तान का यह पहला दौरा होगा.
आधिकारिक सूत्रों ने ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून' को बताया कि आगामी दिनों में मुत्तकी की पाकिस्तान यात्रा तय है क्योंकि दोनों पक्ष कार्यक्रम को अंतिम रूप देने के लिए संपर्क में हैं. तालिबान के वरिष्ठ नेता मुत्ताकी ने युद्धग्रस्त अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी के बारे में अमेरिका के साथ बातचीत में हिस्सा लिया था. सूत्रों ने कहा कि अफगानिस्तान के मंत्री के साथ तालिबान के कई वरिष्ठ पदाधिकारी भी होंगे और पाकिस्तानी अधिकारियों के साथ कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे. हालांकि, उन्होंने कहा कि इस यात्रा को अफगानिस्तान में तालिबान सरकार की औपचारिक मान्यता के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि फिलहाल यात्रा का विवरण सार्वजनिक नहीं किया गया है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
पाकिस्तान ने तालिबान सरकार को औपचारिक रूप से मान्यता नहीं दी है लेकिन वह उन कुछ देशों में से एक है जिसने काबुल में अपने कूटनीतिक मिशन के साथ-साथ राजदूत को बरकरार रखा है. पिछले महीने मीडिया की एक खबर में कहा गया था कि पाकिस्तान ने गुपचुप तरीके से तालिबान द्वारा नियुक्त "राजनयिकों" को देश में अफगान दूतावास और महा वाणिज्य दूतावास का प्रभार संभालने की अनुमति दी.
सूत्रों ने कहा कि मुत्तकी की संभावित यात्रा पाकिस्तान द्वारा काबुल प्रशासन के साथ वार्ता जारी रखने की कवायद का हिस्सा है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय की चिंताओं को साझा किया है कि तालिबान सरकार को अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करने की जरूरत है. इन प्रतिबद्धताओं में एक समावेशी सरकार, महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करना और किसी भी आतंकवादी संगठन द्वारा अफगान की जमीन को फिर से इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं देना शामिल हैं.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं