विज्ञापन
This Article is From Mar 14, 2018

तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के प्रमुख इमरान खान पर रैली के दौरान युवक ने फेंका जूता

इमरान खान पर उस वक्त जूता फेंका गया जब वह एक वाहन पर चढ़कर लोगों को संबोधित कर रहे थे.

Also Read in
तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के प्रमुख इमरान खान पर रैली के दौरान युवक ने फेंका जूता
इमरान खान की फाइल फोटो
नई दिल्ली: पंजाब प्रांत के गुजरात शहर में एक रैली के दौरान तहरीक- ए- इंसाफ पार्टी के प्रमुख इमरान खान पर एक युवक ने जूता फेंक दिया. डॉन समाचार पत्र की खबर के अनुसार इमरान खान पर उस वक्त जूता फेंका गया जब वह एक वाहन पर चढ़कर लोगों को संबोधित कर रहे थे. हालांकि जूता इमरान खान को लगने की जगह उनके बगल में खड़े अलीम खान नाम के शख्स को लगा. घटना के तुरंत  बाद ही इमरान खान ने भाषण बंद कर दिया. मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने आरोपी शख्स को पकड़ फिलहाल पुलिस के हवाले कर दिया है.

यह भी पढ़ें: लाहौर में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ पर छात्र ने फेंका जूता

गौरतलब है कि बीते कुछ सप्ताह में पाकिस्तान के अलग-अलग नेताओं पर जूता और स्याही फेंकने की खबरें आई हैं. कुछ दिन पहले ही पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ पर एक छात्र ने समारोह के दौरान जूता फेंक दिया था. घटना के बाद आरोपी छात्र ने नवाज शरीफ के खिलाफ नारे भी लगाए. इस दौरान उसने नवाज शरीफ को इस्लाम विरोधी बताया था. खास बात यह है कि पूर्व पीएम पर जूता फेंकने की इस वारदात के पीछे जमात उद दावा का हाथ बताया गया था. घटना के बाद सुरक्षाकर्मियों ने आरोपी छात्र और उसके एक साथी को हिरासत में लिया.

VIDEO: पाकिस्तान में जम्हूरियर का इम्तिहान.


पुलिस ने जूता फेंकने वाले छात्र की पहचान अब्दुल गफूर के रूप में की जो जामिया का पूर्व छात्र था. दूसरे छात्र की पहचान साजिद के रूप में हुई है. गौरतलब है कि नवाज शरीफ की सरकार ने ईशा निंदा कानून में संसोधन की कोशिश की थी. (इनपुट भाषा से) 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Imran Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com