विज्ञापन
This Article is From Dec 28, 2015

नाइजीरिया में बोको हराम के आत्मघाती हमलों में 80 की मौत : रिपोर्ट

नाइजीरिया में बोको हराम के आत्मघाती हमलों में 80 की मौत : रिपोर्ट
बोको हराम आतंकियों की फाइल तस्वीर
माइडुगुरी: बोको हराम के आतंकवादियों ने नाइजीरिया के पूर्वोत्तर में माइडुगुरी शहर में सोमवार को रॉकेट चालित ग्रेनेड फेंके और कई आत्मघाती हमले किए, जिनमें कम से कम 80 लोगों की मौत हो गई।

पूर्वोत्तर में अडामावा राज्य में कमांडिंग अधिकारी ब्रिगेडियर जनरल विक्टर इजुग्वू ने बताया कि सुबह करीब नौ बजे एक व्यस्त बस स्टेशन के पास एक बाजार में दो महिलाओं ने खुद को बम से उड़ा लिया। अधिकारी ने हमले की पुष्टि की, लेकिन कहा कि अभी मारे गए लोगों की संख्या की जानकारी नहीं मिली है। इस हमले में कम से कम 50 लोग मारे गए।

नेशनल इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी के क्षेत्रीय समन्वयक मुहम्मद कनार ने कहा कि पड़ोसी बोरनो की राजधानी माइडूगुरी में विस्फोटों में कम से कम 30 लोग मारे गए और 90 से ज्यादा घायल हो गए। सुबह एक मस्जिद के बाहर हुए हमले में 20 और लोग मारे गए। ग्राम प्रमुख बुलामा इसा के अनुसार आतंकवादियों ने तीन ट्रकों के पीछे से अंधाधुंध गोलियां चलाईं। एक महिला 'बोको हराम, बोको हराम' चिल्लाती हुई दौड़ी। जब लोग उसके पास एकत्र हुए तभी उसने खुद को उड़ा लिया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com