विज्ञापन
This Article is From Oct 31, 2017

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के राजनयिक क्षेत्र में आत्मघाती हमला, 8 की मौत 

31 मई को क्षेत्र में हुए ट्रक बम हमले के बाद से अफगानिस्तान की राजधानी के तथाकथित 'ग्रीन जोन' को निशाना बनाकर किया गया यह पहला हमला है.

Also Read in
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के राजनयिक क्षेत्र में आत्मघाती हमला, 8 की मौत 
धमाके के बाद घायलों को अस्पताल ले जाते लोग
  • मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है
  • अभी तक किसी आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है
  • घायलों का अस्पताल में चल रहा है इलाज
काबुल: काबुल के भारी सुरक्षा वाले राजनयिक क्षेत्र में मोटरसाइकिल पर सवार आत्मघाती हमलावर ने विस्फोट कर दिया. इसमें आठ लोगों की मौत हो गई और 15 लोग घायल हो गए. गत 31 मई को क्षेत्र में हुए ट्रक बम हमले के बाद से अफगानिस्तान की राजधानी के तथाकथित 'ग्रीन जोन' को निशाना साधकर किया गया यह पहला हमला है.

यह भी पढ़ें : काबुल में इराकी दूतावास को निशाना बनाकर किया गया कार बम विस्फोट

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता दौलत वजीरी ने बताया, 'हमारी शुरुआती सूचना दर्शाती है कि आत्मघाती हमलावर मोटरसाइकिल पर सवार था. उसने पहली जांच चौकी के रास्ते प्रवेश किया, लेकिन दूसरी जांच चौकी पर उसे रोक दिया गया और उसने विस्फोट कर खुद को उड़ा लिया. 
 
kabulधमाके के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाते अफगान पुलिसकर्मी.

उन्होंने कहा,  हमें नहीं पता कि किसे निशाना बनाने के लिए विस्फोट किया गया, लेकिन यह रक्षा मंत्रालय के विदेश संबंध कार्यालय से कुछ ही मीटर की दूरी पर हुआ. हमारा कोई कर्मी हताहत नहीं हुआ. स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने मारे गए लोगों की संख्या की पुष्टि की.

VIDEO: काबुल में जोरदार धमाका, 50 की मौत


बढ़ सकता है मरने वालों का आंकड़ा
चश्मदीदों ने बताया कि उन्होंने विस्फोट स्थल से बड़ी संख्या में हताहत लोगों को ले जाते हुए देखा. मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है. अभी तक किसी आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है. घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Afganistan, Kabul
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com