इजरायल पर हमास के हमले (Israel Hamas Attack) में एक बुजुर्ग महिला की जान आतंकियों को कॉफी और कुकीज खिला-पिलाकर बच गई. बुजुर्ग महिला हमास के आतंकियों को चमका देकर अपनी जान बचाने में कामयाब हो गई. दरअसल हमास के आतंकी जब बुजुर्ग महिला के लिविंग रूम में हथोगले के साथ पहुंचे तो पुलिस के आने तक वह उनको कॉफी और कुकीज सर्व करती रही. इस तरह से महिला ने अपनी और अपने पति की जान बचा ली. अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इस सूझबूझ के लिए महिला की सराहना की. द न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक 65 साल की इजयारली महिला रेचल एड्री को उसके पुलिस अधिकारी बेटे ने बचा लिया.
ये भी पढ़ें-बाइडेन संग बातचीत के बाद मिस्र गाजा के लिए 'हेल्प कॉरिडोर' खोलने पर सहमत | Live Updates
-
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
आतंकियों से जान बचाकर 'हीरो' बनीं रेचल
बेटे को पता चला कि उसकी मां को हथियार से लैस आतंकी ने 20 घंटे तक बंधक बनाए रखा है. बेटे ने मुस्तैदी दिखते हुए मां की जान बचा ली. हमास-इजरायल युद्ध के दौरान अपनी सूझबूझ से आतंकियों जिंदा बचने के बाद रेचल एक हीरो के रूप में उभरी हैं. जो बाइडेन रेचल के इस कदर मुरीद हो गए कि इजरायल पहुंचने पर उनसे मुलाकात की. दरअसल बाइडेन से मिलने आने वालों में रेचल को भी निमंत्रण भेजा गया था.
बाइडेन से मिलते ही रेचल ने उनको गले से लगाया और उनके देश की रक्षा के लिए धन्यवाद दिया. बता दें कि रेचल और उनके पति डेविड को हमास आतंकियों ने बंधक बना लिया था. उनका बेटा अपनी पिस्तौल के साथ घर में घुसा तो देखा कि उसकी मां की गर्दन एक आतंकी ने पकड़ रखी है. एबीसी न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक आतंकी ने अपने दूसरे हाथ में ग्रेनेड पकड़ा हुआ था और उसे जान से मारने की धमकी दे रहा था.
रेचल ने हमास आतंकियों को कैसे दिया चकमा?
रेचल ने अपने चेहरे पर अपनी पांच उंगलियां फैलाकर अपने बेटे को संकेत दिया कि उसके घर में पांच आतंकी मौजूद हैं. रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि एक स्पेशल वेपन्स एंड टैक्टिक्स (SWAT) टीम ने एविएटर को पीछे हटने के लिए मना लिया और उन्होंने बचाव का जिम्मा संभाल लिया. रेचल और डेविड ने बताया कि कैसे अपने दिमाग का उपयोग करके वह 20 घंटे तक जीवित रहे. उन्होंने आतंकियों के लिए खाना बनाया, उन्हें कॉफी और कुकीज़ खिलाईं-पिलाई. रेचल ने एबीसी न्यूज को बताया, "मुझे पता था कि अगर वे भूखे हैं, तो वे गुस्से में हैं."
उन्होंने खुद को इंसुलिन का इंजेक्शन लगाने की बात कहकर आतंकियों का ध्यान इस बात से भटकाने की कोशिश की कि उनके बच्चे पुलिस अधिकारी हैं. उन्होंने आतंकियों को पीने के लिए ड्रिंक और खाने के लिए कुकीज दी.रेचल ने आतंकियों को यह कहकर भी उलझाए रखा कि वह उनको अरबी सिखाएं और बदले में वह आतंकियों को हिब्रू भाषा सिखाएंगी. क्यों कि वह समझ चुकी थीं कि यह उनकी जिंदगी और मौत का सवाल है. स्वाट टीम के पहुंचने के बाद आधी रात को रेचल और उनके पति को बचा लिया गया.
ये भी पढ़ें-हमास का 'टनल वॉर', इजरायल वियतनाम वॉर और अल-कायदा से कैसे ले सबक?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं