विज्ञापन
This Article is From Sep 19, 2017

फ्लोरिडा में अब तक 50 लोगों की जिंदगियां लील चुका है इरमा

मियामी के उत्तर में हॉलीवुड के एक नर्सिंग होम में आठ और लोगों की मौत हो गयी. इन्हे मिलाकर प्रांत में मृतकों की कुल संख्या 50 हो गयी. 

Also Read in
फ्लोरिडा में अब तक 50 लोगों की जिंदगियां लील चुका है इरमा
फाइल फोटो
नई दिल्ली: अमेरिका के फ्लोरिडा प्रांत में इरमा तूफान से मरने वालों की संख्या आज 50 तक पहुंच गयी. आपात प्रबंधन की फ्लोरिडा इकाई ने मृतकों की आधिकारिक संख्या 34 बतायी है लेकिन कीज में आठ लोगों की मौत की खबर है और मियामी के उत्तर में हॉलीवुड के एक नर्सिंग होम में आठ और लोगों की मौत हो गयी. इन्हे मिलाकर प्रांत में मृतकों की कुल संख्या 50 हो गयी. 

पढ़ें : तूफान इरमा को 55 हजार लोग 'गोली मारने' को थे तैयार, पुलिस को जारी करनी पड़ी एडवाइजरी

आपात प्रबंधन की फ्लोरिडा इकाई के प्रवक्ता अल्बर्टो मोस्कोसो ने बताया कि कीज में हुई मौतें इनमे शामिल नहीं है क्योंकि मोनरोइ काउंटी ने अभी मृतकों की आधिकारिक संख्या अभी तक नहीं बतायी है. संघीय आपदा प्रबंधन एजेंसी (एफईएमए) के अनुसार कीज में कई मकान नष्ट हो गये और 65 प्रतिशत इमारतें क्षतिग्रस्त हो गयीं.  फ्लोरिडा में तूफान के कारण आज भी 372,000 लोग बिना बिजली के रह रहे है. 

वीडियो : सरदार सरोवर बांध से कई गांवों में भरा पानी

गत 10 सितम्बर को कीज में तूफान के बढ़ने से पहले कैरेबियाई द्वीप में इरमा के कारण अन्य 40 लोगों की मौत हुई.  इसके कारण हवा की रफ्तार 295 किलोमीटर प्रति घंटा हो गई थी. कैरेबियाई द्वीप में तूफान मारिया के आने की भी आशंका है जो उग्र होता जा रहा है। उत्तर की ओर बढ़ने से पहले मारिया कल प्युर्तो रिको में दस्तक दे सकता है. 

इनपुट : भाषा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Irma
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com