विज्ञापन
This Article is From Jul 16, 2012

श्रीलंका में विषाक्त भोजन से 400 बीमार

श्रीलंका में विषाक्त भोजन से 400 बीमार
सोमवार को पूर्वी श्रीलंका में विषाक्त भोजन खाने से 400 लोग बीमार हो गए। इन सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
श्रीलंका: सोमवार को पूर्वी श्रीलंका में विषाक्त भोजन खाने से 400 लोग बीमार हो गए। इन सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस प्रवक्ता अजिथ रोहाना ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया कि इन लोगों ने पूर्वी शहर बत्तीकालोआ में एक कार्यक्रम के दौरान भोजन किया था।

उन्होंने बताया कि इनमें से ज्यादातर लोग डायरिया से पीड़ित हैं जिनकी हालत गम्भीर नहीं है।

वहीं बत्तीकालोआ में अस्पताल के प्रवक्ता ने बताया कि रविवार को 150 लोगों को भर्ती कराया गया था, लेकिन सोमवार सुबह इनकी संख्या 400 हो गई।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Food Poisoning In Srilanka, श्रीलंका में विशाक्त भोजन, श्रीलंका में विशाक्त भोजन से 400 बीमार
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com