विज्ञापन
This Article is From Aug 26, 2017

काबुल में मस्जिद में हुए आत्मघाती हमले में 40 लोगों की मौत

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में शुक्रवार को मस्जिद में हुए हमले में मरने वालों की संख्या 40 हो गई है. इस हमले में 90 लोग घायल भी हुए हैं.

Also Read in
काबुल में मस्जिद में हुए आत्मघाती हमले में 40 लोगों की मौत
प्रतीकात्मक चित्र
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में शुक्रवार को मस्जिद में हुए हमले में मरने वालों की संख्या 40 हो गई है. इस हमले में 90 लोग घायल भी हुए हैं. समाचार एजेंसी 'शिन्हुआ' के अनुसार, अफगान स्वतंत्र मानव अधिकार आयोग (एआईएचआरसी) ने मरने वालों की संख्या की पुष्टि की है. आयोग ने इमाम-ए-जमान मस्जिद और धार्मिक स्थलों पर बढ़ रहे हमलों पर गंभीर चिंता व्यक्त की है. यह हमला तब हुआ जब शुक्रवार शाम की नमाज के बाद दो आत्मघाती हमलावर शिया मस्जिद में घुस गए.

यह भी पढ़ें: काबुल में इराकी दूतावास पर आतंकी हमला, इस्लामिक स्टेट ने ली जिम्मेदारी

इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है. इससे पहले की रिपोर्ट में कहा गया था कि हमले में तीन पुलिसकर्मियों समेत 13 की मौत हुई और 38 लोग घायल हो गए. एआईएचआरसी ने कहा, 'पवित्र स्थानों और मस्जिदों पर हमला इस्लाम धर्म के सभी उपदेशों, अंतर्राष्ट्रीय मानवतावादी और राष्ट्रीय कानूनों के खिलाफ है.'

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kabul
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com