विज्ञापन
This Article is From Oct 20, 2017

पाकिस्तान में दो अलग-अलग जगह हुए बम विस्फोटों में 38 लोग घायल

स्थानीय पुलिस अधिकारी गुलाब खान ने बताया कि घायलों को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि हालत गंभीर होने के कारण तीन को क्वेटा ले जाया गया है.

Also Read in
पाकिस्तान में दो अलग-अलग जगह हुए बम विस्फोटों में 38 लोग घायल
मुख्यमंत्री सनाउल्लाह जेहरी ने घटनाओं की निंदा की..
कराची: पाकिस्तान के अशांत दक्षिण-पश्चिम प्रांत बलूचिस्तान में दो ग्रेनेड विस्फोट में कम से कम 38 लोग घायल हो गए. पुलिस ने बताया कि यह विस्फोट मस्तुंग और ग्वादर जिलों में कुछ मिनटों के अंतराल पर हुआ. वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, गुरुवार को मस्तुंग शहर में सुल्तान शहीद इलाके में एक भीड़ पर एक मोटरसाइकिल पर हेलमेट पहने सवारों ने एक हथगोला फेंक दिया जिसमें करीब 12 लोग घायल हो गये जिसमें से तीन की हालत गंभीर है. स्थानीय पुलिस अधिकारी गुलाब खान ने बताया कि घायलों को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि हालत गंभीर होने के कारण तीन को क्वेटा ले जाया गया है.

दूसरी घटना ग्वादर शहर के सफर खान इलाके में एक बाजार के बाहर उस समय हुई जब मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों ने अल-जुबैर होटल पर एक हथगोला फेंका. स्थानीय पुलिस अधिकारी अयाज बलूच ने बताया, ‘विस्फोट में कम से कम 26 लोग घायल हो गए.’

यह भी पढ़ें : पाकिस्तान ने अमेरिका को दी नसीहत, कहा- CPEC को भारत के नजरिए से नहीं देखेना चाहिए

उन्होंने बताया कि सिंध के 15 और पंजाब के 11 श्रमिकों सहित सभी घायल चाय के बाद काम के इंतजार में खड़े थे. उन्होंने बताया, ‘इनमें से तीन को इलाज के लिए कराची में भर्ती कराया गया है.’

VIDEO : क्या कुलभूषण जाधव की फांसी टल सकेगी?​


घायलों को मस्तुंग के जिला मुख्यालय (डीएचक्यू) में भर्ती कराया गया है. बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सनाउल्लाह जेहरी ने घटनाओं की निंदा की और अधिकारियों से विस्फोटों को लेकर एक रिपोर्ट जमा करने को कहा है. बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में एक संदिग्ध आत्मघाती हमले की चपेट में एक पुलिस ट्रक के आने के एक दिन के बाद विस्फोट की यह घटना हुई है. हादसे में सात पुलिसकर्मियों और एक नागरिक की मौत हो गयी थी और 22 अन्य घायल हो गए थे.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bomb Blast In Pakistan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com