कोलंबो:
श्रीलंकाई नौसेना ने कम से कम 37 भारतीय मछुआरों को उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वे देश के उत्तरी तट पर मछलियां पकड़ रहे थे।
श्रीलंकाई नौसेना के प्रवक्ता कमांडर कोसाला वर्नाकुलासूर्या ने कहा, 37 मछुआरों को कल पकड़ लिया गया और मछली पकड़ने के नौ जहाजों को जब्त कर लिया गया। अधिकारी ने कहा कि उन्हें द्वीप के उत्तरी तट पर अंतर्राष्ट्रीय समुद्र सीमा रेखा का उल्लंघन करने पर गिरफ्तार किया गया।
अधिकारी ने कहा कि चार जहाजों और 15 मछुआरों को डेफ्ट सागर के इलाके से गिरफ्तार किया गया जबकि अन्य लोगों को तलाईमन्नार से गिरफ्तार किया गया।
उन्हें तलाईमन्नार पुलिस को सौंप दिया गया और आज उन्हें अदालत के समक्ष पेश किया जाना था।
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
श्रीलंका नौसेना, भारतीय मछुआरे, Indian Fishermen, Sri Lankan Navy