विज्ञापन
This Article is From Aug 19, 2013

मिस्र : जेल से भागने की कोशिश में मुस्लिम ब्रदरहुड के 38 कैदी मारे गए

मिस्र : जेल से भागने की कोशिश में मुस्लिम ब्रदरहुड के 38 कैदी मारे गए
काहिरा में प्रदर्शकारी
अलजजीरा ने खबर दी कि जब इन कैदियों को पुलिस वाहन से अबू जाबल जेल ले जाया जा रहा था तब उन्होंने एक पुलिस अधिकारी को बंधक बना लिया।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
काहिरा: मिस्र में जेल से भागने की कोशिश कर रहे मुस्लिम ब्रदरहुड के कम से कम 38 कैदी मारे गए। अलजजीरा ने खबर दी कि जब इन कैदियों को पुलिस वाहन से अबू जाबल जेल ले जाया जा रहा था तब उन्होंने एक पुलिस अधिकारी को बंधक बना लिया। उसके बाद की गई कार्रवाई में ये कैदी मारे गए।

अलजजीरा के अनुसार, ये लोग रविवरा को काहिरा की अल फतह मस्जिद में चलाए गए अभियान के दौरान गिरफ्तार किए गए थे।

सरकारी संवाद समिति मेना ने खबर दी है कि अज्ञात बंदूकधारियों ने कैदियों की सहायता की।

मेना के अनुसार, 600 से अधिक लोगों को ले जा रहे ट्रकों पर तैनात सुरक्षा गार्डों के साथ बंदूकधारियों की मुठभेड़ हुई। ये लोग सुरक्षा बलों एवं अपदस्थ राष्ट्रपति मोहम्मर मुर्सी के समर्थकों के बीच हिंसा के दौरान हिरासत में लिए गए थे। संवाद समिति के अनुसार कैदी और बंदूकधारी मुस्लिम ब्रदरहुड से संबद्ध थे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
मिस्र, मुस्लिम ब्रदरहुड, कैदियों की मौत, Egypt, Egypt Jail Break
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com