विज्ञापन
This Article is From May 26, 2016

लीबिया के तट पर प्रवासियों को ले जा रहा समुद्री जहाज डूबा, 30 से अधिक की मौत

लीबिया के तट पर प्रवासियों को ले जा रहा समुद्री जहाज डूबा, 30 से अधिक की मौत
रोम: यूरोपीय संघ की नौसेना ने गुरुवार को कहा कि लीबिया के तट के पास एक जहाज के डूब जाने से 30 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है, जबकि 50 प्रवासियों को डूबने से बचा लिया गया।

भूमध्यसागर में मानव तस्करों से निपटने के लिए यूरोपीय संघ द्वारा चलाए जा रहे सोफिया सैन्य अभियान के प्रवक्ता कैप्टन एंटोनेलो डी रेंजिस सोन्निनो ने कहा, 'हमारा आकलन है कि 20 से 30 के बीच लोग मारे गए।' उन्होंने कहा कि लक्जमबर्ग के एक विमान ने लीबिया के तट से करीब 35 समुद्री मील दूर डूबा हुआ जहाज देखा। करीब 100 प्रवासी पानी में थे या डूबते जहाज को पकड़े हुए थे।

स्पेनिश युद्धपोत रियना सोफिया और इतालवी तटरक्षक बल घटनास्थल पर पहुंचा और पानी में लाइफ-फ्लोट्स एवं जैकेट फेंके। सोन्निनो ने कहा, 'बदकिस्मती से वहां शव भी थे।' उन्होंने कहा कि बचाव अभियान अब भी चल रहा है। इससे पहले बुधवार को भी एक हादसा हुआ था, जिसमें प्रवासियों की एक नाव समुद्र में पलट गई थी, जिससे पांच लोग मारे गए थे। मंगलवार को हुए एक दूसरे नौका हादसे में एक दंपति की मौत हो गई, जबकि उनकी बच्ची बच गई थी।

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
लीबिया, जहाज हादसा, नौका हादसा, Libya, Ship Mishap, Ship Drowned
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com