विज्ञापन

इजरायली एयरस्ट्राइक में युद्ध कवर कर रहे 3 पत्रकारों की मौत, लेबनान में IDF ने कार पर की बमबारी, VIDEO

लेबनान के राष्ट्रपति ने पत्रकारों पर हुए इजरायली हमले की निंदा की है. उन्होंने कहा, 'एक बार फिर इजरायली आक्रामकता ने अंतरराष्ट्रीय कानून, अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून और युद्ध के कानूनों के सबसे बुनियादी नियमों का उल्लंघन किया है.'

इजरायली एयरस्ट्राइक में युद्ध कवर कर रहे 3 पत्रकारों की मौत, लेबनान में IDF ने कार पर की बमबारी, VIDEO
इजरायली एयरस्ट्राइक में लेबनान में तीन पत्रकारों की मौत.
  • इजरायल की सेना ने दक्षिणी लेबनान में पत्रकारों की कार पर एयरस्ट्राइक कर तीन पत्रकारों की मौत की पुष्टि की.
  • मारे गए पत्रकारों की पहचान अली शोएब, फातिमा फतूनी और मोहम्मद फतूनी के रूप में हुई है, जो युद्ध कवर कर रहे थे.
  • इजरायली सेना ने दावा किया कि अली शोएब हिजबुल्लाह का सदस्य था और वह पत्रकार के रूप में छिपा था.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
बेरूत:

इजरायल के हमले में दक्षिणी लेबनान में युद्ध कवर कर रहे तीन पत्रकारों की मौत की खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि इजरायल डिफेंस फोर्स (IDF) ने पत्रकारों की कार पर बमबारी की. जिससे तीनों की मौत हो गई. मरने वाले पत्रकारों की पहचान अली शोएब, फातिमा फतूनी और मोहम्मद फतूनी के रूप में हुई है. इसमें फातिमा फतूनी और मोहम्मद फतूनी भाई-बहन बताए जा रहे हैं. इजरायली एयरस्ट्राइक में पत्रकारों की कार के परखच्चे उड़ गए.

IDF ने पत्रकारों की कार पर हमले का वीडियो भी जारी किया है. 

मारे गए एक पत्रकार अली शोएब को IDF ने हिजबुल्लाह का सदस्य बताया

इजरायली एयर स्ट्राइक में मारे गए तीन में एक पत्रकार के बारे में इजराइली सेना (IDF) ने दावा किया है कि वह पत्रकार की वेष में हिजबुल्लाह के रदवान फोर्स के एक मेंबर था. यह दावा अली हसन शोएब के लिए किया गया है. IDF के मुताबिक, शोएब लंबे समय तक एक पत्रकार के रूप में अल मनार नेटवर्क के लिए काम करता था, लेकिन असल में वह हिजबुल्लाह से जुड़ा हुआ था.

Latest and Breaking News on NDTV

इजरायली सेना का कहना है कि अली शोएब पत्रकार के रूप में छिपकर काम कर रहा था. वह दक्षिण लेबनान में इजराइली सैनिकों की लोकेशन की जानकारी देता था.

RT ने जान गंवाने वाले तीनों पत्रकारों की आखिरी रिपोर्ट की साझा

इजरायली एयर स्ट्राइक में जान गंवाने वाली पत्रकार फातिमा फतूनी अल- मायादीन नेटवर्क के लिए काम कर रही थी. जबकि उसका भाई मोहम्मद फतूनी फोटो जर्नलिस्ट था. RT ने इस हमले में मारे गए पत्रकारों की आखिरी रिपोर्ट को सोशल मीडिया पर साझा किया है. जिसमें वो दक्षिणी लेबनान के युद्ध ग्रस्त इलाकों की रिपोर्टिंग करते नजर आ रहे हैं.

   

लेबनान के राष्ट्रपति ने पत्रकारों पर हमले की निंदा की

लेबनान के राष्ट्रपति ने पत्रकारों पर हुए इजरायली हमले की निंदा की है. उन्होंने कहा, 'एक बार फिर इजरायली आक्रामकता ने अंतरराष्ट्रीय कानून, अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून और युद्ध के कानूनों के सबसे बुनियादी नियमों का उल्लंघन किया है.'

यह भी पढ़ें - होर्मुज से हाहाकार, 'बाब अल-मंदेब' स्ट्रेट बंद हुआ तो क्या होगा? समझें- ईरान का गेमप्लान

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com