- अलकायदा ने किया था हमला
- हमले में 3,000 लोग मारे गए थे
- राष्ट्रपति ने राष्ट्र को संबोधित किया
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने रविवार को देशवासियों के साथ मिलकर 21 साल पहले 11 सितंबर को हुए आतंकवादी हमलों में मारे गए लोगों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी. बाइडन ने पेंटागन स्मारक से राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा, “मुझे आशा है कि हम यह याद रखेंगे कि उन काले दिनों के बीच हमने एक-दूसरे के दुख साझा किए, एक-दूसरे की परवाह की और एकजुट हुए.”
उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और उनके पति डगलस एमहॉफ ने न्यूयॉर्क में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के स्थान पर बने स्मारक पर जाकर हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की. अमेरिका की प्रथम महिला जिल बाइडन ने पेनसिल्वेनिया में विमान दुर्घटनास्थल पर जाकर हमले में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें- 'इस्तीफा देकर चुनाव का सामना करें': आदित्य ठाकरे की एकनाथ शिंदे गुट को चुनौती
बाइडन ने रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन और अमेरिकी सेना के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष मार्क मिले के साथ पेंटागन स्मारक पर जाकर हमले के पीड़ितों को पुष्पांजलि अर्पित की. बाइडन ने ब्रिटेन की दिवंगत महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के संदेश का उल्लेख करते हुए कहा, “दुख वह कीमत है, जो हम प्यार पाने के लिए चुकाते हैं. यह न केवल याद करने, बल्कि खुद को नया बनाने और संकल्प लेने का दिन है.”
अमेरिकी राष्ट्रपति ने वर्जीनिया के अर्लिंग्टन में नेशनल 9/11 पेंटागन मेमोरियल में कहा, “मैं उन सभी लोगों के दुख को महसूस कर सकता हूं, जिन्होंने अपने परिवार के किसी सदस्य को इस हमले में खो दिया, 21 साल बहुत लंबा समय होता है.”
उन्होंने कहा, ‘‘हमारी जिम्मेदारी और कर्तव्य है कि हम अपने लोकतंत्र की रक्षा, सरंक्षण और सुरक्षा करें. लोकतंत्र ने जो हमें स्वतंत्रता दी है, उसे वे आतंकवादी 11 सितंबर के हमले की आग, धुएं और राख में दबाना चाहते थे.''
गौरतलब है कि अलकायदा के आतंकवादियों ने 21 साल पहले अपहृत विमानों के जरिये न्यूयॉर्क में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, पेंटागन और पेनसिल्वेनिया में हमले किए थे, जिनमें लगभग 3,000 लोग मारे गए थे. इस हमले के बाद अमेरिका ने दुनियाभर में आतंकवाद के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया था और राष्ट्रीय सुरक्षा नीति को नए सिरे से तैयार किया था.
VIDEO: अहमदाबाद में AAP के दफ्तर पर गुजरात पुलिस की रेड, केजरीवाल ने ट्वीट कर दी जानकारी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं