चीन (China) के गुआंशी (Guangxi) क्षेत्र में एक पर्यटक रिजॉर्ट (Tourist Resort) में पिछले पांच दिन में करीब 500 लोग कोरोना (Corona) से संक्रमित पाए गए हैं. चीन के मीडिया ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक इस संक्रमण के कारण करीब 2000 पर्यटक बेहाई शहर में कोरोनावायरस संक्रमण के कारण फंस गए हैं. बेहाई में 12 जुलाई को पहला बिना लक्षण वाला मामला देखने को मिला था. अब तक कुल 9 स्थानीय मरीज़ और 444 बिना लक्षण वाले संक्रमण शनिवार को दर्ज हुए.
ग्लोबल टाइम्स ने बताया, गुआंशी के स्थानीय स्वास्थ्य आयोग के मुताबिक बेहाई, नानिंग, गुईलिन, हेजुहू और चोंगझू जैसे कई शहरों में कोरोना का संक्रण देखने मिला है. बेहाई में कोरोना के 9 पुष्ट मामलों और 444 साइलेंट करियर रिपोर्ट किए गए. इस स्वशासित क्षेत्र के दूसरे शहरों में कुल 30 बिना लक्षण वाले संक्रमण दर्ज किए गए. कोरोना की नई लहर ओमिक्रॉन के सब-वेरिएंट पर सवार होकर आई है. ओमिक्रॉन के 9 ऐसे उप प्रकार जुलाई से ही 12 क्षेत्रों में फैल रहे हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
गुआंशी का बेहाई शहर ओमिक्रॉन से सबसे अधिक प्रभावित हुआ है. चीन के स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा है कि गांसू में स्थानीय स्तर पर फैलने वाले मामले BA.2.38. के हैं. वायरस की यह स्ट्रेन तेजी से फैलती है और शुरुआती दौर में इसका पता भी नहीं चलता. यानि यह इंसानी शरीर में छिपने में भी तेज है.
हाल ही में, चीन ने शियान में लॉकडाउन लगा दिया. चीन में ओमिक्रॉन सबवेरिएंट का मामला यहीं देखने को मिला था. इस शहर में 13 मिलियन लोग रहते हैं. यह लॉकडाउन तब लगाया गया जब शियान ने रविवार से सोमवार को कोरोना के 18 मामले रिपोर्ट किए थे. इन सभी में ओमिक्रॉन का BA.5.2 सबवेरिएंट देखने को मिला.
BA.5.2 एक उप प्रकार है BA.5 का जो पहले ही अमेरिका में हावी हो रहा है और कोरोना से पहले संक्रमित हो चुके व्यक्ति, कोरोना वैक्सीन लगवाए व्यक्ति, कोरोना का बूस्टर लगवाए हुए व्यक्ति की एंटीबॉडीज़ को भी मात देने में सक्षम है.
यह पहली बार है जब चीन में सबवेरिएंट्स रिपोर्ट किए जा रहे हैं. चीन दुनिया की आखिरी जगह बचा हुआ है जो अब भी कोरोना के खिलाफ ज़ीरो कोविड पॉलिसी अपना रहा है. हाल ही में कोरोना के नए मामले सामने आने के बाद बीजिंग में लाखों लोगों को जबरन टेस्टिंग करवानी पड़ रही है और हजारों लॉकडाउन का निशाना बने हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं