विज्ञापन
This Article is From Nov 22, 2012

पाकिस्तान : रावलपिंडी शिया जुलूस के दौरान बम विस्फोट, 20 मरे

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के रावलपिंडी शहर में शिया मुसलमानों के एक जुलूस के दौरान हुए शक्तिशाली बम विस्फोट में 20 लोग मारे गए। यह जानकारी पुलिस ने गुरुवार को दी।

रावलपिंडी के उपायुक्त साकिब जाफर ने बताया कि बम विस्फोट बुधवार रात करीब 11.40 बजे हुआ, जब जुलूस में शामिल एक आत्मघाती हमलावर ने धमाका कर दिया।

जुलूस में 1,500 से अधिक लोग शामिल थे। लगभग 50 अन्य लोग भी घायल हुए हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार पुलिस ने बताया कि हमले में पांच किलोग्राम विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया था। घटनास्थल से सात ग्रेनेड भी मिले हैं।

घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने बताया कि घायलों में कुछ की हालत गंभीर है, जिसके चलते मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

यह घटना कराची में शिया मुसलमानों को निशाना बनाकर किए गए दो बम धमाकों के कुछ घंटों बाद घटी। आंतरिक मंत्री रहमान मलिक ने प्रशासन को सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan, Blast In Pakistan, पाकिस्तान, पाकिस्तान में धमाका, 10 Killed In Pakistan, पाकिस्तान में 10 की मौत
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com